फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Criminal Intelligence Wing gets big success seizes Pan Masala worth Rs 50 lakh

Mainpuri: क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग को बड़ी सफलता, 50 लाख का पान मसाला किया जब्त

Wed, 30 Jul 2025 11:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 30 Jul 2025 11:44 AM IST
सार

मैनपुरी में पुलिस की क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग ने 50 लाख का पान मसाला जब्त किया है। ये पान-मसाला जीएसटी चोरी कर ले जाया जा रहा था।

विज्ञापन
Criminal Intelligence Wing gets big success seizes Pan Masala worth Rs 50 lakh
50 लाख का पान मसाला किया जब्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के बेवर में पुलिस की क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग ने मंगलवार दोपहर एक बड़ी जीएसटी चोरी का भंडाफोड़ करते हुए 50 लाख से अधिक का पान-मसाला नवीगंज टोल के पास कंटेनर से जब्त किया। यह पान-मसाला दिल्ली से बिहार ले जाया जा रहा था, और हैरानी की बात यह है कि इसके पास न तो ई-वे बिल था और न ही जीएसटी का कोई प्रमाण था। ग्रॉसरी के फर्जी बिल के नाम पर इसे ले जाया जा रहा था। क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग ने जीएसटी टीम को बुलाकर पान-मसाला व कंटेनर नवीगंज चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग के प्रभारी गगन गौड ने बताया कि उन्हें मंगलवार सुबह जिले के जीटी रोड हाईवे पर मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर बनकिया हाईवे पर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखकर एक नागालैंड नंबर के कंटेनर (ट्रक) चालक ने वाहन को भगाने की कोशिश की, लेकिन उसे रोक लिया गया।
विज्ञापन


जांच के दौरान कंटेनर चालक दीपेंद्र निवासी नगला उम्मैद, नवाबगंज, फर्रुखाबाद ने ग्रॉसरी का बिल दिखाया, जबकि कंटेनर के अंदर कॉकटेल ब्रांड का भारी मात्रा में पान-मसाला भरा हुआ था। पूछताछ में चालक ने बताया कि दिल्ली के व्यापारी का यह माल है। जीएसटी चोरी सामने आने पर तत्काल जीएसटी टीम को मौके पर बुलाया गया। कंटेनर को बेवर पुलिस के सुपुर्द कर नवीगंज चौकी पर खड़ा कराया गया है। आगे की कार्रवाई जीएसटी टीम के स्तर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed