फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Uniform distribution will not be in the mess

यूनिफार्म वितरण में नहीं हो सकेगी गड़बड़ी

Thu, 09 Nov 2023 07:00 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:00 PM IST
विज्ञापन
Uniform distribution will not be in the mess
मैनपुरी। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी यूनिफार्म वितरण में गड़बड़ी न हो इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। यूनिफार्म की गुणवत्ता खराब मिलने और रेडिमेड यूनिफार्म का वितरण पाए जाने पर प्रधानाध्यापक उत्तरदायी होंगे। सभी न्याय पंचायतों मेें यूनिफार्म वितरण के निरीक्षण किए जाने के संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य सचिव के निर्देश के बाद बीएसए ने कड़ा रुख अपनाया है। चुनाव समाप्त होने के बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में यूनिफार्म वितरण का निरीक्षण करने के लिए न्याय पंचायत स्तर पर प्रशासनिक अधिकारी किए जाएंगे। इनके सहयोग के लिए न्याय पंचायत स्तर पर 80 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। मुख्य सचिव ने पत्र में कहा है कि सभी प्रभारी अधिकारी आवंटित न्यायपंचायत में आने वाले सभी विद्यालयों का निरीक्षण कर नि:शुल्क यूनिफार्म की उच्च गुणवत्ता का कपड़ा खरीदने और बच्चों की नाप के अनुसार सिलाई करवाने के लिए प्रतिदिन विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे। डीएम की अध्यक्षता में 80 न्याय पंचायतों में 80 राजपत्रित अधिकारी नियुक्त होंगे। यह अधिकारी न्याय पंचायत स्तर पर यूनिफार्म की गुणवत्ता परखेंगे। इसमें सीडीओ, डीडीओ, बीएसए, एबीएसए, ब्लाक समन्वयक  आदि शामिल होंगे।
विज्ञापन


शासन के दिशा निर्देश मिल चुके हैं। निर्देशानुसार ही कार्य किया जाएगा। डीएम की अध्यक्षता में सभी न्यायपंचायत स्तर पर अधिकारियों की ड्यूटी लगते ही कार्य शुरू हो जाएगा।           
विज्ञापन
विज्ञापन

                                           - हरिकेश यादव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed