{"_id":"447301823033fd1ff73da2d673bac30a","slug":"the-couple-was-thrashed-by-private-bus-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति को प्राइवेट बस ने रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपति को प्राइवेट बस ने रौंदा, मौत
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम प्राइवेट बस ने बाइक सवार एक दंपति को रौंद दिया। दंपति की मौत हो गई। वहीं, दूसरी घटना में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया।
थाना दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम नगला आशा निवासी नेत्रपाल (34) पत्नी सुनीता (32) के साथ शुक्रवार को भाई दूज पर ससुराल थाना भोगांव क्षेत्र के गांव नगला सिवाई जा रहे थे। शाम 5:30 बजे के लगभग जब बाइक थाना कोतवाली क्षेत्र में मैनपुरी-भोगांव मार्ग पर ग्राम ललूपुर के समीप पहुंची तभी पीछे से आ रही प्राइवेट बस के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। नेत्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस और राहगीर सुनीता को जिला अस्पताल लाए। वहां से चिकित्सकों ने सैफई रेफर कर दिया। जानकारी पर परिवारीजन भी पहुंच गए। सैफई ले जाते समय सुनीता ने भी दम तोड़ दिया।
थाना कोतवाली के ग्राम ग्वालटोली निवासी उपेंद्र कुमार बाइक से भोगांव की तरफ जा रहे थे। ललूपुर के समीप कार के चालक ने उपेंद्र को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।