{"_id":"59247f784f1c1ba93e535f19","slug":"tham-nahin-raheen-loot-aur-choree-kee-vaaradaaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"थम नहीं रहीं लूट और चोरी की वारदातें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थम नहीं रहीं लूट और चोरी की वारदातें
amar ujala
Updated Wed, 24 May 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। बीते तीन वर्ष से वारदातों में लगातार इजाफा हो रहा है। वर्ष 2017 की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही है। अभी तक करीब सात से अधिक लूट के मामले में दर्ज किए जा चुके हैं। कई घटनाएं ऐसी है जो थाने में दर्ज ही नहीं हुईं। वहीं अधिकतर घटनाओं के खुलासे में पुलिस नाकाम रही है।
कोतवाली क्षेत्र में अपराधी बेखौफ हैं। आए दिन लूट, राहजनी, चोरी की घटनाएं हो रहीं हैं। मगर खुलासे के नाम पर पुलिस के हाथ खाली रहे हैं।
वर्ष 2014 में क्षेत्र में नौ लूट की घटनाएं दर्ज की गईं।
वर्ष 2015 में चोरी की 31 घटनाएं दर्ज की गई।
वर्ष 2016 में 17 से अधिक लूट की वारदातें दर्ज की गई।
वर्ष 2017 में अब तक करीब सात से अधिक लूट की घटनाएं हो चुकीं हैं।
इस साल की बड़ी घटनाएं
वर्ष 2017 की शुरुआत में मोहल्ला राजा का बाग में एक गैस एजेंसी संचालिका के घर में चोरों ने लाखों की चोरी की। उनके भाई की रिवाल्वर भी चुरा ले गए। चोरों का पता नहीं लगा।
केनरा बैंक में चोरी करने वालों का भी पुलिस कोई पता नहीं लगा सकी है। हालांकि खुलासे का दावा करते हुए आगरा रोड पर एक किशोर को गोली मारने के आरोपियों पर ही उक्त चोरी की घटना को भी लाद कर जेल भेज दिया। कुछ दिन पूर्व राजा का बाग में सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर के घर नौकरानी ने लाखों के जेवर चुरा लिए। पुलिस ने चोरी गया माल बरामदगी करने के बजाय आनन-फानन में चालान कर जेल भेजा दिया।
विज्ञापन
पुलिस अपना काम कर रही है। कइ घटनाओं के खुलासे किए गए। जिन वारदातों का खुलासा नहीं हुआ है उनका भी जल्द से जल्द खुलासे के निर्देश दिए गए हैं।
राजेश चौधरी, सीओ सिटी