{"_id":"82ae883bd30db122784aa5f8544e71c4","slug":"take-seriously-sho-of-applications-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से लें थाना प्रभारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से लें थाना प्रभारी
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। पुलिस लाइन के मनोरंजन सभागार में सोमवार को एसपी ने क्राइम मीटिंग में थाना प्रभारियों के पेच कसे। कहा कि थाने आने वाले प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से लिया जाए। घटना की मौके पर जाकर जांच करें। जिला बदर और गुंडा एक्ट में निरुद्ध अपराधी जिले में न दिखे। थाना प्रभारी गांव-गांव जाकर दोपहिया वाहनों का सत्यापन करें। एसपी ने थानाध्यक्ष कुर्रा को शाबासी दी।
क्राइम मीटिंग में एसपी उदय शंकर जायसवाल ने कहा कि थाना प्रभारी कार्य प्रणाली में सुधार लाएं। यदि थाना स्तर पर ही समस्या का समाधान कर दिया जाए तो पीड़ित को अनावश्यक अधिकारियों के चक्कर न लगाने पड़ें। थाने में आने वाले प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लिया जाए। प्रत्येक घटना की मौके पर जाकर जांच करें। पुराने मर्डर और लूट के मुकदमों की तफ्तीश तेजी से की जाए। अपराधियों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। एसपी ने कहा कि गुंडा एक्ट और जिला बदर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जाए। उन्हें जेल भेजा जाए। बेहतर काम करने वाले थाना प्रभारियों को शाबासी मिलेगी। वहीं लापरवाही बरतने वाले सजा के लिए तैयार रहें। उन्होंने थानाध्यक्ष कुर्रा को शाबासी देते हुए कहा कि और अधिक सक्रियता से कार्य किया जाए। इस मौके पर सभी प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष मौजूद थे।