फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   taareekh kar laut rahe dampati par jaanaleva hamala

तारीख कर लौट रहे दंपति पर जानलेवा हमला

Mon, 30 Jan 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Mon, 30 Jan 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
taareekh kar laut rahe dampati par jaanaleva hamala
जींद में परिवार के 6 लोगों पर फेंका तेजाब
दीवानी से तारीख कर बाइक से घर लौटते समय छिबरामऊ निवासी दंपति पर थाना एलाऊ क्षेत्र में कार सवार लोगों ने चाकुओं से हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ने बताया कि हमला उसके ससुर ने साथियों के साथ मिलकर किया है। उनके विरुद्ध घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन


जिला कन्नौज के छिबरामऊ निवासी रामू गुप्ता की शादी मैनपुरी निवासी दीप शिखा के साथ हुई थी। कुछ समय पहले महिला ने ससुर के विरुद्ध घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद से दंपति छिबरामऊ में रह रहे थे। सोमवार को दंपति उक्त मामले में दीवानी तारीख पर आए हुए थे। शाम को ससुर और उनके बीच समझौते की बात हुई मगर विफल हो गई। इसके बाद शाम करीब छह बजे दंपति बाइक से छिबरामऊ जा रहे थे। तभी थाना एलाऊ क्षेत्र के बीच ऊसर के समीप कार ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


बाइक से गिरने के बाद दंपति जब तक संभल पाते तब तक कार में सवार कैलाशचंद्र गुप्ता और उनके साथ आए लोगों ने चाकुओं से हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौडे तो हमलावर कार में बैठकर भाग गए। थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि पीड़ित दंपति ने ससुर व अन्य लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed