{"_id":"58fce34d4f1c1be6398b6527","slug":"sena-mein-bhartee-ho-chuke-yuvak-kee-golee-maarakar-hatya","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में भर्ती हो चुके युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेना में भर्ती हो चुके युवक की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sun, 23 Apr 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी लेते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना में भर्ती हो चुकी गांव पदमनेर निवासी युवक की रविवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव सड़क किनारे खेत में मिला। मौके पर ही तमंचा और मोबाइल फोन भी मिला । गुस्साए परिवारीजनों व ग्रामीणों ने पुलिस को शव ले जाने नहीं दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी को जाम लगा दिया। अफसरों के समझाने पर आधे घंटे बाद परिजन माने। बहरहाल खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।
गांव पदमनेर निवासी सियाराम के तीसरे पुत्र अतुल पाल (22) का मथुरा में हुई सेना भर्ती में चयन हो गया था। तीन मई को उसे ट्रेनिंग के लिए रवाना होना था। रविवार सुबह वह रोजाना की तरह दौड़ लगाने के लिए घर से निकला। सुबह छह बजे जब ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे तो उन्हाेंने अतुल का शव गांव से डेढ़ किलो मीटर दूर एक खेत में पड़ा देखा। वहां से मोबाइल फोन व हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा तो परिजनों ने उन्हें रोका और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जाम लगा दिया। सूचना पर एसपी सुनील कुमार सक्सेना, एडीएम, एएसपी समेत अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने जल्द खुलासे का आश्वासन देने के बाद आधा घंटे बाद जाम को खुलवाया। एसपी सुनील कुमार सक्सेना का कहना है कि जल्द ही खुलासा करते हुए आरोपियाें की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।