फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   SDM orderly looted cash and mobile

एसडीएम के अर्दली से नकदी व मोबाइल लूटा

Fri, 26 Aug 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Fri, 26 Aug 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
SDM orderly looted cash and mobile
पकड़े गए बदमाश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 गुरुवार रात बाइक सवार बदमाशाें ने एसडीएम के अर्दली से तमंचा दिखाकर हजारों की नकदी और मोबाइल लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग गए। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कर्राई। कोतवाली पुलिस ने घटना की रात ही तीन बदमाशों को बाइक और तमंचा के साथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान एक लुुटेरा भाग गया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के अवाबाग कालोनी निवासी डिप्टी सिंह एसडीएम घिरोर का अर्दली है। गुरुवार की रात वह ड्यूटी खत्म करने के बाद साइकिल से घर वापस जा रहा था। तभी लोहिया पार्क के समीप दो अपाचे पर सवार चार युवकों ने उसे रोक लिया। एक व्यक्ति का मकान का पता पूछने के बाद उसकी कनपटी पर तमंचा तान दिया। चारों युवकों ने उसकी जेब में रखे 6200 रुपये, मोबाइल लूटकर कुरावली रोड की तरफ भाग गए। पीड़ित ने तत्काल इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद देर रात मुखबिर की सूचना पर शहर कोतवाल और सिविल लाइन चौकी इंचार्ज ने मुखबिर की सूचना पर चार युवकों को शीतला देवी मंदिर के समीप घेर लिया। इस दौरान एक पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम रवि कुमार, मोहित कुमार निवासी नगला पजावा और तीसरे साथी ने विनीत निवासी गांव गढ़िया थाना एलाऊ बताया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए। लुटेरों ने भागे हुए साथी का नाम मन्केश निवासी नगला पजावा बताया। तीनों के पास से लूटे गए रुपये और मोबाइल भी बरामद हुआ। घटना में प्रयुक्त बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। कोतवाली पुलिस अब भागे हुए चौथे साथी की तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed