फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   savaaree bharane ko lekar bhide chaalak, maarapeet

सवारी भरने को लेकर भिडे़ चालक, मारपीट

Sun, 07 May 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sun, 07 May 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
savaaree bharane ko lekar bhide chaalak, maarapeet
झगड़ते बस चालक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कोतवाली क्षेत्र के अस्थाई बस स्टैंड के समीप रविवार को सवारी भरने को लेकर डग्गामार बस चालकों के बीच मारपीट हुई। करीब आधा घंटा तक चले हंगामे के दौरान पुलिस भी वहां नहीं पहुंची। बाद में साथियों के बीच बचाव के बाद चालक बसों को लेकर चले गए।
विज्ञापन


शहर में डग्गामार बस चालकों का आतंक हर चौराहा पर नजर आता है। एक दूसरे से अधिक सवारियां भरने और आगे निकलने की होड़ में ये विवाद करने से भी नहीं चूकते। रविवार दोपहर करीब दो बजे कचहरी रोड पर अस्थाई रोडवेज बस स्टैंड के समीप डग्गामार बस के चालकों में सवारी भरने को लेकर विवाद हो गया। गहमागहमी बढ़ी तो एक चालक ने फोन कर साथियों को बुला लिया। इसके बाद दूसरे बस के चालक को उतारने के बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस बीच पीट रहे चालक के साथी भी आग गए जिसके बाद दोनों पक्षों में उठा पटक होने लगी। हंगामे को देख वहां तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। करीब आधा घंटा तक वहां हंगामा होता रहा मगर पुलिस नहीं पहुुंची। स्थानीय लोगों ने मारपीट कर रहे लोगों को समझाने बुझाने के बाद विवाद शांत कराया। जिसके बाद दोनोें चालक बसों को लेकर वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed