{"_id":"342ec632f0ce80137b1b84ac42d44150","slug":"reflex-truck-full-of-meat-samples-sent-for-testing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांस से भरा ट्रक पलटा, जांच के लिए भेजा सैंपल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मांस से भरा ट्रक पलटा, जांच के लिए भेजा सैंपल
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र में मांस से भरा ट्रक सोमवार की सुबह पलट गया। हादसा उस वक्त हुआ जब पुलिस ट्रक को रोकने के लिए पीछा कर रही थी। हादसे में चालक और क्लीनर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को उपचार के बाद हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं मांस का सैंपल मथुरा भेजा है।
थानाध्यक्ष दन्नाहार को सोमवार की सुबह जानकारी मिली कि भोगांव की ओर से शिकोहाबाद की ओर एक ट्रक जा रहा है। ट्रक में गोमांस है। सूचना पर थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ ट्रक का इंतजार मैनपुरी-आगरा मार्ग पर थाना की सीमा में शुरू कर दिया। जैसे ही ट्रक आया वैसे ही पुलिस ने रुकने का इशारा किया। चालक ने ट्रक दौड़ा दिया। पुलिस ने पीछा किया तो खर्रा पुल के समीप ट्रक पलट गया। ट्रक पलटने से ट्रक के चालक और क्लीनर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों का उपचार कराया। बाद में उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं ट्रक में मांस मिला। चालक और क्लीनर मांस भैंसा का बता रहे हैं। वहीं पुलिस ने गोमांस की आशंका के चलते सैंपल जांच के लिए मथुरा भेजा है। थानाध्यक्ष का कहना है कि सैंपल रिपोर्ट आने पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। वहीं चालक और क्लीनर से पूछताछ के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।