{"_id":"580f66fd4f1c1bcc75bc30fc","slug":"parivaareejanon-ko-bandhak-banaakar-laakhon-kee-dakaitee","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवारीजनों को बंधक बनाकर लाखों की डकैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवारीजनों को बंधक बनाकर लाखों की डकैती
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Tue, 25 Oct 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
डकैती
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार रात बावरिया गिरोह के बदमाशों ने घिरोर बाईपास रोड स्थित एक मकान में परिवारीजनों को बंधक बनाकर तीन घंटे तक जमकर लूटपाट की। इस दौरान परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट भी की गई। बदमाश घर से नौ लाख की नकदी और जेवर ले गए। घटना की जानकारी होने के बाद आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। घायल परिवारीजनों को गंभीर हालत में सैफई रेफर किया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला खुशी जरयानीम निवासी पूर्व प्रधान नाहर सिंह यादव का पुत्र सुभाष चंद्र (45) घिरोर बाईपास चौराहा के समीप मकान बनाकर रह रहे हैं। वह ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। सोमवार रात को परिवारीजन खाना खाने के बाद सो गए। रात करीब एक बजे लाठी-डंडा और असलाह से लैस छह बदमाश छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। घर में दाखिल होते ही डकैतों ने सुभाष यादव, पत्नी मीना देवी, बेटी छाया को बंधक बना लिया। उनसे घर में रखी नकदी और जेवर के बारे में पूछताछ करने लगे। घटना के दिन घर में मौजूद सुभाष के ससुर को भी डकैतों ने पकड़ने के बार लाठी-डंडा और असलाह से मारपीट शुरू कर दी।
करीब तीन घंटे तक बदमाश घर में तोड़फोड़ के साथ परिवारीजनों के साथ मारपीट करते रहे। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने पड़ोसी सहकारी बैंक के मैनेजर राघव किशोर के घर में घुसने की कोशिश की लेकिन जगार होने पर सभी भाग गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए सभी परिवारीजनों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने सैफई रेफर कर दिया। सूचना मिलने के बाद एएसपी दिगंबर कुशवाह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति के बारे में जानकारी ली। थाना पुलिस ने परिवारीजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बदमाशों और मोहल्ले वालों में हुई फायरिंग
करहल। डकैती कर भाग रहे बदमाशों और मोहल्ले वालों के बीच कई राउंड फायर हुए। सुभाष के घर डकैती के बाद जब बदमाशों ने पड़ोसी बैंक मैनेजर के घर में घुसने की कोशिश की तो मैनेजर ने शोर मचा दिया। बदमाश भागने लगे तो मोहल्ले वालों ने लाइसेंसी असलाह से फायरिंग शुरू कर दी। भाग रहे बदमाशों ने भी पलटवार करते हुए कई राउंड फायर किए।
सभी बदमाश लिए थे हरे डंडे
करहल। घिरोर बाईपास चौराहा स्थित घर में डकैती डालने वाले बावरिया गिरोह के बदमाशों के हाथों में हरे पेड़ के डंडे थे। बदमाशों ने परिवारीजनों के कान के पास ही सबसे अधिक वार किए हैं। डकैतों ने लाठी-डंडा और असलाह की बटों से मारपीट कर घर में सभी परिवारीजनों को अधमरा कर दिया।