{"_id":"5842b4eb4f1c1b8476de532d","slug":"panchaayat-ke-dauraan-baajaar-mein-phaayaring-bhagadad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत के दौरान बाजार में फायरिंग, भगदड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचायत के दौरान बाजार में फायरिंग, भगदड़
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Sat, 03 Dec 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के सदर बाजार में शनिवार की दोपहर एक विवाद को लेकर पंचायत होनी थी। इस दौरान एक पक्ष ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। फायरिंग में सराफा व्यापारी और उसका पुत्र बाल-बाल बच गए। दिनदहाडे़ हुई इस घटना से क्षेत्र दहशत फैल गई। इस दौरान दुकानदारों ने तुरंत ही अपने शटर गिरा दिए। बाद में दुकानदार घटना के विरोध में थाने पहुंच गए और काफी देर तक हंगामा किया। थानाध्यक्ष के आश्वासन के करीब एक घंटा बाद दुकानदार शांत हुए। इसके बाद उन्होंने अपने प्रतिष्ठान खोले। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र निवासी सर्वेश सोलंकी का सदर बाजार में सराफा और तंबाकू का व्यापार है। बताया गया कि शनिवार दोपहर मोहल्ला काजीटोला निवासी मुकेश गुप्ता के पुत्र से हुए विवाद में सर्वेश की दुकान पर पंचायत होनी थी। करीब डेढ़ बजे वह अपनी दुकान पर पहुंचे तभी मुकेश गुप्ता, उनका पुत्र मोहित गुप्ता, अरविंद निवासी मोहल्ला काजीटोला, राधे दीक्षित निवासी मोहल्ला कोट, पप्पू निवासी मोहल्ला चमनगंज चार पांच साथियों के साथ वहां आ पहुंचे। आते ही उक्त आरोपियों ने प्रतिष्ठान व मकान पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से बाजार में भगदड़ मच गई। कई दुकानदार शटर गिराकर वहां से भाग गए। आरोपियों ने इस दौरान सर्वेश को दुकान से खींचने की कोशिश की, मगर पुत्र के बीच बचाव करने पर आरोपियों ने उन पर फायर झोंक दिया। इसमें वे बाल-बाल बच गए। बाद में सभी आरोपी वहां से भाग गए। घटना से गुस्साए व्यापारी थाने पहुंच गए। वहां आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के लिए हंगामा किया। थानाध्यक्ष ने सर्वेश गुप्ता की तहरीर पर नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर तलाश में दबिश दी। मगर कोई भी हत्थे नहीं चढ़ सका।
एक घंटे तक बंद रहीं दुकानें
बाजार में गोली चलने से लोगों में दहशत का माहौल रहा। इस दौरान करीब एक घंटे तक बाजार में दुकानें बंद रहीं। थानाध्यक्ष के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने प्रतिष्ठान खोले। थानाध्यक्ष का कहना है कि व्यापारी की तहरीर पर फायरिंग करने वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।