फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Mourning over the body of the son broke his own mother

पुत्र के शव पर विलाप कर मां ने भी तोड़ा दम

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Mourning over the body of the son broke his own mother
किशनी। दो दिन पूर्व गांव के ही दो साथियों के साथ गए युवक का शव शुक्रवार की सुबह जनपद कन्नौज के थाना सौरिख क्षेत्र में नाले में पड़ा मिला। रात में पोस्टमार्टम के बाद जब युवक का शव घर आया तो उसके पास विलाप कर रही मां की भी मौत हो गई। वहीं, सौरिख पुलिस द्वारा घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं किए जाने पर नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को सौरिख क्षेत्र में जाम लगा दिया। तीन घंटे तक जाम लगे रहने पर पहुंचे सीओ सौरिख ने रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब उन्हाेंने जाम खत्म किया। ग्रामीणों ने खेत में मां और पुत्र का अंतिम संस्कार कर दिया। मां और बेटे की मौत से गांव में मातम छाया है।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र के ग्राम जखा निवासी धर्मेंद्र कुमार (28) पुत्र जसवंत सिंह को 16 जुलाई की शाम गांव के ही सुरेंद्र और देव सिंह घर से बुलाकर ले गए थे। 17 जुलाई की सुबह 10 बजे के लगभग जनपद कन्नौज के थाना सौरिख क्षेत्र में सलेमपुर तिराहा के समीप नाले में धर्मेंद्र का शव पड़ा मिला। शरीर पर चाकुओं के कई निशान थे। धर्मेंद्र के पिता ने सुरेंद्र सिंह और देव सिंह के विरुद्ध थाना सौरिख में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे परिवारीजन शव को लेकर गांव पहुंचे। वहां शव पर धर्मेंद्र की मां इंद्रकली (60) विलाप करने लगी। विलाप करते-करते इंद्रकली ने भी दम तोड़ दिया। सुबह जानकारी होने पर एसडीएम किशनी गजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर नाराज परिवारीजन और ग्रामीणों ने सौरिख क्षेत्र में नगला मदारी तिराहा के समीप जाम लगा दिया। सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक ग्रामीण जाम लगाए गए। जानकारी पर पहुंचे सीओ सौरिख ने रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग शांत हुए।
विज्ञापन


पत्नी का भी रो-रोकर बुरा हाल
धर्मेंद्र की पत्नी रविता का भी रो-रोकर बुरा हाल है। रविता की दो वर्ष पूर्व ही शादी हुई है। रविता छह माह की गर्भवती है। रविता को परिवारीजन और ग्रामीण ढांढस बंधा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed