फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   molestation of schedule cast girl

दलित युवती से की छेड़छाड़

Mon, 26 Oct 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Updated Mon, 26 Oct 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
molestation of schedule cast girl
कस्बे के एक गांव युवक जबरन युवती को अपने साथ ले जा रहा था। किसी तरह से मां-बाप ने युवती को बचाया। इसके बाद युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रिपोर्टिंग पुलिस चौकी कुसमरा क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने सोमवार को चौकी में तहरीर दी। इसमें कहा कि रविवार को वह अपनी 20 वर्षीय पुत्री के साथ खेत में चारा काटने गई थी।
विज्ञापन


उसी समय एक युवक वहां पहुंचा। उसने तमंचा से फायर करते हुए पुत्री को पकड़कर छेड़खानी शुरू कर दी। आरोपी जबरन पुत्री को बाइक से ले जाना चाहता था। तभी उसके पति आ गए। उसने और पति ने बमुश्किल पुत्री को बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर में कहा कि आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के
खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी का कहना है कि शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed