{"_id":"587523204f1c1b1729ba9b4b","slug":"makaan-ke-taale-todakar-laakhon-kee-nakadee-jevar-choree","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान के ताले तोड़कर लाखों की नकदी जेवर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान के ताले तोड़कर लाखों की नकदी जेवर चोरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Tue, 10 Jan 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड स्थित एक मकान के ताले तोड़कर सोमवार रात चोरों ने लाखों की नकदी जेवर चोरी कर लिए। महज तीन दिन में क्षेत्र में चोरी की ये दूसरी वारदात है।
आगरा रोड स्थित टावर वाली गली निवासी मोहम्मद उमर सोमवार सुबह परिवारीजनों के साथ गांव कांकन गए हुए थे। रात में चोरों ने मकान के ताले तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी चोरी कर लिए। चोरों ने घर में रखी एक एलईडी, गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह जब गृहस्वामी घर वापस लौटा तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। सूचना मिलने के बाद यूपी 100 की टीम ने घटनास्थल पहुंचकर जांच की।
गृहस्वामी के मुताबिक करीब 20 हजार की नकदी और पत्नी के जेवरात आदि चोरी हुए हैं। पीड़ित ने थाने में घटना की तहरीर दी है। वहीं दो दिन पूर्व ही मोहल्ला राजा का बाग हिंदपुरम कालोनी निवासी सुनीता चौहान के मकान के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों की नकदी जेवर और लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी कर ली थी। उक्त दोनों ही घटनाओं का न ही अभी तक पुलिस खुलासा कर सकी है न हीं वारदातों को रोक पा रही है।