फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Kcpura robbed, beaten four people at protest

कछपुरा में डकैती, विरोध पर चार लोगों को पीटा

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूराो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूराो अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Kcpura robbed, beaten four people at protest
अजीतगंज। थाना एलाऊ क्षेत्र के ग्राम कछपुरा में मंगलवार रात 15-16 लोगों ने एक घर में घुसकर डकैती डाली। घर से दो लाख रुपये की नकदी एवं आभूषण ले गए। विरोध करने पर गृहस्वामी सहित चार परिवारीजनों को तमंचे के बटों और डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। जानकारी पर एसपी और सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी ने 24 घंटे में घटना के खुलासे के निर्देश थानाध्यक्ष एलाऊ को दिए हैं।
विज्ञापन

कछपुरा निवासी मुकुट बिहारी गांव में ही बेकरी चलाते हैं। उनका पुत्र अवतार घर में ही मोबाइल बिक्री और फोटो स्टूडियो की दुकान करता है। मंगलवार की रात मुकुट बिहारी परिवारीजनों के साथ घर में सो रहे थे। रात एक बजे के लगभग दीवार कूद कर 15-16 लोग घर में प्रवेश कर गए। घर में पहुंचते ही आरोपियों ने मुकुट बिहारी, उनके पुत्र दिलीप, अवतार तथा पुत्रवधू कविता को बंदी बना लिया। जब चारों ने विरोध किया तो डकैती डालने आए लोगों ने तमंचों की बटों और डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। डकैत घर से दो लाख रुपये की नकदी, दो जंजीर, चार अंगूठी, एक जोड़ी बृजवाला, एक हार, दो जोड़ी टॉप्स, चांदी की एक करधनी, चार जोड़ी पायलें ले गए। डकैतों के जाने पर घर वालों ने शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहां चारों घायल अवस्था में थे। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। वहां कविता की हालत गंभीर बताई गई। सूचना थाना पुलिस और उच्चाधिकारियों को दी गई। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष एलाऊ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। जानकारी पर बुधवार की दोपहर एसपी उदयशंकर जायसवाल और सीओ सिटी शैलेंद्र लाल मौके पर पहुंचे और थाना पुलिस को निर्देश दिए कि 24 घंटे में घटना का खुलासा किया जाए। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed