{"_id":"860198391c7bb68ecf2d97c831685bb4","slug":"in-faridpur-two-communities-came-face-to-face-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्दपुर में दो समुदाय के लोग आए आमने-सामने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्दपुर में दो समुदाय के लोग आए आमने-सामने
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछवां। गांव फर्दपुर में मंगलवार को शव दफनाने के मामले में दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। जहां मुस्लिम समुदाय के लोग उक्त जगह को कब्रिस्तान की बता रहे थे, वहीं हिंदू समाज के लोग ग्राम पंचायत की जमीन बता रहे थे। पांच घंटे तक चली जद्दोजहद के बाद एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे। जमीन की नाप कराई, लेकिन जमीन कब्रिस्तान की नहीं निकली। बाद में शव कब्रिस्तान में ही दफनाया गया।
थाना बिछवां क्षेत्र के गांव फर्दपुर निवासी वशीरन (80) का मंगलवार को इंतकाल हो गया। शव दफनाने के लिए जीटी रोड किनारे मुस्लिम समाज के लोग गड्ढा खोदने लगे। इस जगह पर ग्रामीण उपले थापते हैं। जानकारी पर हिंदू समाज के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने जमीन ग्राम पंचायत की बताते हुए कब्रिस्तान में शव दफनाने की बात कही।
इस बात पर दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई निर्णय नहीं निकला। सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन
एसडीएम एमपी गुप्ता और सीओ टीपी सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। वहां राजस्व कर्मियों से जगह की नाप कराई। नाप में जिस जगह पर गड्ढा खोदा जा रहा था वह ग्राम पंचायत की खाद के गड्ढों में दर्ज थी। एसडीएम और सीओ ने मुस्लिम समाज के लोगों को कब्रिस्तान में ही शव दफनाने की हिदायत दी। इस पर कब्रिस्तान में शव दफनाया गया। पांच घंटे तक चली जद्दोजहद में बड़ी संख्या में दोनों समुदायों के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। एसडीएम ने कहा कि यदि पुन: गांव में माहौल खराब करने का प्रयास किया गया तो प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।