फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   histreesheetar kee golee maarakar hatya

हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या

Sat, 09 Apr 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sat, 09 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
histreesheetar kee golee maarakar hatya
मारपीट के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक के पेट पर चाकू घोंप दिया गया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। - फोटो : Demo pic
थाना क्षेत्र के गांव कठूले में शनिवार सुबह हिस्ट्रीशीटर रामवीर की बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी असलाह लहराते हुए भाग गए। परिवारीजनों ने इस मामले में गांव के ही तीन लोगों समेत पांच के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। मृतक राजवीर पर करहल थाने मेें गैंगेस्टर की कार्रवाई हुई है। वहीं कुर्रा थाने में उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज है।
विज्ञापन


गांव कठूले निवासी हिस्ट्रीशीटर रामवीर यादव की शनिवार सुबह करीब 10 बजे पांच लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के समय रामवीर गांव के बाहर एक खोखा पर बैठा था, तभी दो बाइकों पर सवार पांच लोगों ने बाइक से उतरते ही कई राउंड फायर उस पर किए। इसमें दो गोलियां रामवीर के सीने और एक पेट में जा लगी। इसके बाद हमलावर फायरिंग करते हुए भाग गए। परिवारीजनों और स्थानीय लोगों ने रामवीर को गंभीर हालत में सैफई अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों की तहरीर पर
विज्ञापन


पुलिस ने ग्राम निवासी राजवीर, राहुल और प्रवेंद्र व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसओ कुर्रा ने बताया कि दो दिन पूर्व कूड़ा डालने को लेकर गांव निवासी राहुल से उसका विवाद हुआ था। मृतक पर करहल थाने में गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई थी। कुर्रा थाने में उसके खिलाफ हत्या का एक मामला दर्ज है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवारीजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed