फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Harsh woman killed in firing

हर्ष फायरिंग में महिला की मौत

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Harsh woman killed in firing
शादी समारोह में खुशियों का माहौल उस समय मातम में तब्दील हो गया। बारात निकरौसी की तैयारियों के दौरान किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी। गोली दूल्हे की मौसी को जा लगी। गंभीर रूप से घायल महिला को आनन फानन जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला के परिजनों के आ जाने पर दूल्हे के घर वाले मौके से खिसक लिये। सूचना पाकर थाना पुलिस भी जिला चिकित्सालय जा पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रविवार को नगर के मोहल्ला पटीगली में मस्जिद सरायपीरों निवासी नौसे मंसूरी के पुत्र दिलशाद उर्फ गुडडू की बारात जिला फर्रुखाबाद के कायमगंज क्षेत्र में जानी थी। सुबह नौ बजे दूल्हा बनने के लिये दिलशाद उर्फ गुड्डू को तैयार किया जा रहा था। उसके रिश्तेदार एवं परिवार की महिलाओं का जामावाड़ा था। दूल्हे के पास में ही मोहल्ला सईद निवासी दूल्हे की मौसी रूखसाना पत्नी स्वर्गीय दोस्त मोहम्मद भी खड़ी थी। तभी हर्ष फायरिंग में चली गोली रुखसाना को जा लगी। खून से लथपथ रूखसाना को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मृतिका रूखसाना की पुत्री नाजिमा ने बताया कि वह अपनी मां के साथ अपनी मौसी के लड़के दिलशाद की शादी में शामिल होने गई थी। दूल्हे के चाचा नासिर ने तमंचे से फायर किया जिसकी गोली मां के लग गई। नाजिमा के पिता की मौत कई साल पहले हो चुकी है। मृतका रूखसाना के पांच बच्चे हैं। इनमें तीन पुत्र व दो पुत्रियां है। एक पुत्र व एक पुत्री की शादी हो चुकी है। कुछ लोगों का कहना है कि दुल्हा विदा के लिए कायमगंज चला गया है। सूचना मिलते ही चेयरमैन प्रतिनिधि अकबर कुरैशी, आढ़ती इबराज मंसूरी, शफी मंसूरी, जलाल मंसूरी, आजाद मंसूरी, गुलजार अहमद, मुनीर मंसूरी, मो. जाकिर, इरफान अंसारी, आरिफ बाबू, मो0 यूसुफ आदि लोग जिला अस्पताल जा पहुंचे। पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। वहीं पुलिस इंस्पेक्टर भोगांव का कहना है कि किसी भी पक्ष ने देर रात तक तहरीर नहीं दी है। यदि तहरीर नहीं मिलती तो पुलिस अपनी ओर से केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed