फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   gavaah kee suraksha ke lie deevaanee kee kilebandee

गवाह की सुरक्षा के लिए दीवानी की किलेबंदी

Tue, 12 Apr 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Tue, 12 Apr 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
gavaah kee suraksha ke lie deevaanee kee kilebandee
हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना करहल क्षेत्र के असरोही मेें हुए चौहरे हत्याकांड में गवाही देने आए युवक की सुरक्षा के लिए मंगलवार को दीवानी न्यायालय में कड़े इंतजाम किए गए। शहर कोतवाल के साथ तैनात पुलिसकर्मियों ने दीवानी आने-जाने वाले वाहनों और लोगों की तलाशी ली। 
विज्ञापन


दीवानी न्यायालय परिसर में गवाह की सुरक्षा के लिए पुलिस ने किलेबंदी की। यहां एडीजे एससी/एसटी कोर्ट में बयान के लिए सुबह 11 बजे गवाह को पुलिस सुरक्षा के बीच लाया गया। बता दें कि करहल के ग्राम असरोही में आरोपियों ने चार लोगों की दिनदहाडे़ गोली मारकर हत्या कर दी थी। करीब डेढ़ माह पहले भी गवाह की हत्या करने के इरादे से आए तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मगर चौहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी राकेश उर्फ अब्बा अभी भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। 
विज्ञापन

सोमवार को दीवानी न्यायालय के मुख्य गेट पर शहर कोतवाल पुलिसकर्मियों के साथ तैनात रहे। दीवानी आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की तलाशी ली गई। दीवानी में प्रवेश करने वाले वाहनों की भी सघनता से चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस के कर्मी सादा वर्दी में भी तैनात रहे। न्यायालय में गवाही पूरी होने के बाद गवाह को सुरक्षा व्यवस्था के बीच गांव भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed