{"_id":"590f60784f1c1b3b5485115b","slug":"devar-devarani-burnt-alive-woman-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवर-देवरानी ने महिला को जिंदा जलाया, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवर-देवरानी ने महिला को जिंदा जलाया, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sun, 07 May 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
हादसा
थाना क्षेत्र के महिगवां में शनिवार शाम को देवर-देवरानी ने फावडे़ को लेकर हुए विवाद के बाद महिला को मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसी महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के भाई ने आरोपियों के विरुद्ध हत्या की तहरीर दी है। हालांकि इंस्पेक्टर किशनी का कहना है उन्हें कोई तहरीर अभी नहीं मिली है। मामला आत्महत्या का लग रहा है।
थाना करहल क्षेत्र के गांव एमनपुर निवासी घनश्याम ने बहन प्रेमवती की शादी थाना किशनी क्षेत्र के गांव महिगवां निवासी राजीव के साथ की थी। शादी के 16 वर्ष बीत चुके थे। घनश्याम और प्रेमवती के तीन बच्चे थे। शनिवार शाम को देवर अवनीश और देवरानी जशोदा से फावडे़ को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की दोनों ने प्रेमवती के साथ मारपीट करते हुए उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।
आग लगाने के बाद दोनों उसे जलता हुआ छोड़कर वहां से भाग गए। इस बीच गांव निवासी एक व्यक्ति ने फोन पर घटना की जानकारी मायके के लोगों को दी। उन्होंने गांव पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में इंस्पेक्टर किशनी का कहना है कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।