फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   DCM forcing police team effort

पुलिस टीम पर डीसीएम चढ़ाने का प्रयास

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
DCM forcing police team effort
मैनपुरी/घिरोर। कोतवाली क्षेत्र में गोतस्करों ने पुलिस पर डीसीएम चढ़ाने का प्रयास किया। डीसीएम के फंसने पर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। डीसीएम में पांच गोवंश भी मिले। पास में खड़ी लावारिस बोलेरो को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। वहीं घिरोर पुलिस ने 43 गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा है। गोतस्कर और चालक ट्रक छोड़कर भाग गए।   
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को मंगलवार सुबह करीब पांच बजे सूचना मिली थी कि ग्राम सिकंदरपुर के समीप गोकशी के लिए गोवंश ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस कर्मियों ने चेकिंग की। इस दौरान पुलिस को डीसीएम आती दिखी तो पुलिस ने रोका। तस्करों ने पुलिस पर डीसीएम चढ़ाने का प्रयास किया और पुलिस को गच्चा देते हुए डीसीएम भगा ले गए। आगे सिकंदरपुर के समीप डीसीएम फंस गई। तभी पीछा कर रही पुलिस ने डीसीएम और दो लोगों को पकड़ लिया। यहां लावारिस खड़ी बोलेरो भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस को डीसीएम से पांच गोवंश भी मिले। डीसीएम पर नंबर नहीं है। उसमें पकड़े गए लोगों ने पुलिस को अपने नाम मानिकपुर करहल निवासी प्रदुमभन और सिकंदरपुर निवासी उत्तम बंजारा बताए। पुलिस दोनों से गोतस्करों के बारे में जानकारी जुटा रही है। घटना के संबंध में उपनिरीक्षक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

वहीं घिरोर पुलिस को मंगलवार की सुबह सूचना मिली कि ट्रक में गोकशी के लिए गोवंश ले जाया जा रहा है। जानकारी पर थाना पुलिस ने कल्होर से पहले ट्रक को रोकने का प्रयास किया। इस पर गोतस्करों ने ट्रक दौड़ा दिया। पुलिस ने पीछा किया तो गोतस्कर कैप्टन उम्मेद सिंह इंटर कालेज कल्होर के समीप ट्रक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने जब ट्रक चेक किया तो उसमें 43 गोवंश भरे हुए थे। गोवंश को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में देने के बाद पुलिस ट्रक को थाने ले गई। ट्रक के नंबर के आधार पर पुलिस गौतस्करों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालू वर्ष में पकड़े गए गोवंश की प्रमुख घटनाएं
- बरनाहल क्षेत्र में ट्रॉला में लदी 100 गायें पकड़ी।
- घिरोर क्षेत्र में ट्रक में लदी 87 गायें पकड़ी।
- करहल क्षेत्र में डीसीएम में लदे 25 गोवंश पकड़े।
- कुरावली क्षेत्र में ट्रक में लदे 48 गोवंश पकड़े।
- कोतवाली क्षेत्र में डीसीएम में लदे 17 गोवंश पकड़े।
- करहल क्षेत्र में दो ट्रकों में 70 गोवंश पकड़े।
- कोतवाली पुलिस ने ग्राम सिकंदरपुर में गोकशी करते दो को हिरासत में लिया था। गोवंश मुक्त कराया था।

सिपाही कुचलने पर हुआ था आजीवन कारावास
किशनी क्षेत्र में 13 मार्च 2011 की रात ट्रक (यूपी78एएम/0193) ने हाईवे पर जीप के सिपाही हसन मोहम्मद को कुचल दिया था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। जीप चालक दशरथ सिंह, होमगार्ड बृजेश कुमार और इंद्रजीत गंभीर रूप से घायल हुए थे। ट्रक में 36 गायें लदी थीं। इस मामले में हत्या के आरोपी ट्रक चालक इस्लाम को आजीवन कारावास की सजा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed