फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   chhedakhaanee se aahat yuvatiyon ne kaalej jaana kiya band

छेड़खानी से आहत युवतियों ने कालेज जाना किया बंद

Mon, 16 Jan 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Mon, 16 Jan 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
chhedakhaanee se aahat yuvatiyon ne kaalej jaana kiya band
eve teasing
छेड़खानी का विरोध करने पर सोमवार को आरोपियों ने घर में घुसकर युवतियों और परिवारीजनों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित परिवार थाने पहुंचा वहां भी काफी देर तक उन्हें बैठाए रखा। मामले की तहरीर भी दी गई है। दहशत में आई युवतियों ने कालेज जाना ही बंद कर दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी एक युवती और उसकी ममेरी बहन नगर स्थित एक कालेज में पढ़ती हैं। करीब 15 दिन से दोनों ने कालेज जाना बंद कर दिया है। सोमवार को जब एक युवती घर के बाहर निकली तो वहीं डेरा जमाए कुछ लड़कों ने उस पर फब्तियां कसना शुरू कर दिया। युवती ने जब घर पहुंचकर इसकी शिकायत पिता और भाई से की तो वह शिकायत करने घर पहुंचे। इसके बाद युवकों और उनकी साथियों ने मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


पिता-पुत्र भागकर घर पहुंचे तो हाथ में सरिया और असलाह लेकर घर में घुस आए। घर में मौजूद परिवारीजनों और युवतियों को मारपीट कर घायल कर दिया। शोर शराबा सुनकर घर के बाहर लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना के बाद थाने पहुंची छात्राओं का कहना था कि आरोपी युवक आए दिन छेड़खानी करते थे। दहशत के चलते उन्होंने कालेज जाना छोड़ दिया। काफी देर तक कार्रवाई को लेकर पीड़ित परिवार थाने में ही बैठा रहा। वहीं घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला संज्ञान में नहीं है अगर पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है तो जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 राजेश चौधरी, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed