फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Brother had embraced death after row

भाई से विवाद के बाद गले लगाई मौत

Wed, 30 Nov 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Wed, 30 Nov 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Brother had embraced death after row
भाई से विवाद के बाद गले लगाई मौत - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवपुरा में बुधवार को भाई से विवाद के बाद एक युवती जिला अस्पताल की पानी की टंकी पर चढ़कर कूद गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंचे परिवारीजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र न्यू बस्ती देवपुरा निवासी हेमलता (18) का भाई से किसी बात को लेकर सुबह विवाद हो गया। इसके बाद वह नाराज होकर कमरे में चली गई। बुधवार की शाम करीब 5:30 बजे वह जिला अस्पताल परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गई। कुछ देर वहां खड़ा रहने के बाद उसने अचानक टंकी से छलांग लगा दी। इस दौरान यह नजारा देख रहे लोगों की भी चीख निकल गई। मौके पर पहुंचे परिवारीजन उसे जिला अस्पताल ले पहुंचे, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

भाई का कहना था कि मामूली विवाद के बाद बहन इतना बड़ा कदम उठा लेगी इसकी उम्मीद नहीं थी। सूचना मिलने के बाद जिला अस्पताल पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवती की मौत के बाद परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस भाई-बहन के बीच हुए विवाद के बारे में जानकारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बच्चों के आपसी मनमुटाव पर माता-पिता को नजर रखनी चाहिए। संभव हो सके तो तुरंत ही समझाबुझा कर इसे खत्म करा देना चाहिए। किशोरवस्था से युवावस्था में प्रवेश कर रहे बच्चों में अक्सर सहनशीलता की कमी देखी जाती है। परिवारीजनों को चाहिए कि किसी भी बात पर डांटने की बजाय बच्चों को प्यार से समझाएं। उनके भले-बुरे आदि के बारे में समझाते समय बेहद सावधानी बरतें। बच्चों के साथ माता-पिता दोस्ताना व्यवहार रखें। ताकि वे अपनी छोटी या बड़ी किसी भी समस्या को बताने में झिझक महसूस न करें। अक्सर माता-पिता की डांट-फटकार का भय बच्चों को इस तरह के कदम उठाने पर विवश करता है।
पीके मांगलिक,  मनोचिकित्सक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed