{"_id":"57263aea4f1c1b7f2b5cd184","slug":"bjp-leader-and-two-arrested-in-attack-on-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर हमले में भाजपा नेता समेत दो गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर हमले में भाजपा नेता समेत दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sun, 01 May 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार रात थाना क्षेत्र के गांव फर्दपुर में अवैध शराब बनने की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से बड़ी मात्रा में हरियाणा की शराब, लहन आदि पुलिस को मिला। वहीं रातभर आरोपियों की तलाश में पुलिस ने गांव में ताबड़तोड़ दबिश दी। एक आरोपी को गांव से और एक को जिला अस्पताल के पास से गिरफ्तार कर लिया। रविवार को एसओ बिछवां की ओर से सात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
शनिवार रात 10 बजे अवैध शराब बनने की सूचना पर एसओ बिछवां ने टीम के साथ गांव फर्दपुर में दबिश दी थी। मौके से पुलिस ने भाजपा नेता मैदान सिंह और गीतम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। हाल ही में मैदान सिंह ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़ा था। पुलिस जैसे ही उन्हें लेकर चलने लगी परिवार की महिलाओं एवं अन्य लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। साथ ही दोनों लोगों को भी पुलिस से छुड़ा लिया। इस दौरान आरोपियों की ओर से फायरिंग भी हुई। हमले में एसओ समेत पांच पुलिस कर्मी घायल हो गए। सभी लोग जान बचाकर गांव से भाग आए। इसके बाद एसओ ने कंट्रोल रूम पर घटना की सूचना दी। इस पर एएसपी दिगंबर कुशवाह कई थानों की फोर्स लेकर गांव पहुंचे। वहां देर रात तक ताबड़तोड़ दबिश दी गईं। इस दौरान पुलिस ने दोबारा मैदान सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हथियार भी मिले। साथ ही मौके पर मिली शराब की भट्टी तोड़ दीं व लहन फैला दिया। यही नहीं मौके बड़ी मात्रा में हरियाणा की शराब भी मिली। उसे जब्त कर लिया। रात में ही सूचना पर पुलिस ने गीतम सिंह को जिला अस्पताल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गांव में हुए हमले में एसओ बिछवां जितेंद्र कुमार के अलावा एसआई राजकुमार, सिपाही श्यामवीर, प्रबल प्रताप आदि घायल हो गए। रविवार को एसओ बिछवां की तहरीर पर थाने में भाजपा नेता मैदान सिंह उसके भाई गीतम सिंह के अलावा अनिल, सुनील, जलेबश्री व दो लड़कियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एएसपी दिगंबर कुशवाह का कहना है कि पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दहशत में ग्रामीण, घरों में की तोड़फोड़
महिला और लड़कियों तक की पिटाई की
मैनपुरी। पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने और आरोपियों को छुड़ा लेने के मामले से गुस्साई पुलिस ने मानवता की सभी हदें पार कर दीं। पुलिस ने रात में दबिश के दौरान मैदान सिंह के घर में तोड़फोड़ की। यही नहीं महिलाओं और लड़कियों को बेरहमी से पीटा। इसका सबूत लड़कियों और महिलाओं के शरीर पर पुलिस की पिटाई से हुए घाव थे। पुलिस की पिटाई से गिरजा देवी, ममता और जलेबश्री को गंभीर चोटें आईं। यही नहीं घर में बने चूल्हे, चारपाई, टीवी आदि पर भी पुलिसकर्मियों ने अपना गुस्सा निकाला। पुलिस कार्रवाई के चलते पूरे गांव में दहशत का माहौल रहा।
भाजपा नेताओं ने की निंदा, कार्रवाई की मांग
मैनपुरी। गांव फर्दपुर में भाजपा नेता के यहां पुलिस की निर्मम कार्रवाई और तोड़फोड़ की सूचना पर रविवार को पार्टी के जिला स्तरीय नेता मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस के घर में तोड़फोड़ करने और महिला व लड़कियों पर हैवानियत दिखाने की कड़ी निंदा की। भाजपा के जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि पुलिस ने मानवता की सारी हदें पार कर दी हैं। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि यदि मैदान सिंह के यहां गलत कार्य हो रहा था तो पुलिस को उस पर कार्रवाई करनी चाहिए थी। महिलाओं और लड़कियों की निर्ममता से पिटाई करना गलत है। इस मामले में दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान मौके पर भाजपा नेता प्रदीप चौहान, मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह चौहान, रामशरन वर्मा आदि मौजूद थे।