फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   baik savaaron ne bhikhaaree ko jinda jalaaya

बाइक सवारों ने भिखारी को जिंदा जलाया

Tue, 12 Apr 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Tue, 12 Apr 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
baik savaaron ne bhikhaaree ko jinda jalaaya
पत‌ि ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या - फोटो : Amar Ujala
थाना कुरावली क्षेत्र के गैलानाथ पुल के समीप एक भिखारी को बाइक सवार कुछ लोगों ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जला दिया। परिवारीजन गंभीर हालत में  उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों का आरोप है होली पर हुए एक झगड़े की रंजिश में घटना की गई। पुलिस आरोपों को सच नहीं मान रही है, संदिग्ध परिस्थितियों में जलने का मामला इसे बता रही है।
विज्ञापन


घटना सोमवार रात करीब दस बजे की है और मरने वाला देशराज (45) गैलानाथ पुल के पास रहता था। उसके भाई जगदीश निवासी ग्राम सातनपुर जिला फर्रुखाबाद ने बताया कि देशराज अपनी बहन रामबेटी के यहां गैलानाथ पुल के समीप झोपडी में रहता था। वो दिन भर घरों में भीख मांगकर गुजर बसर कर रहा था और सोने के लिए रोजाना गैलानाथ पुल के समीप अपनी बहन के घर आता था। जगदीश ने ग्राम जगतनगर निवासी कुछ लोगों पर देशराज की हत्या करने का आरोप लगया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गत 24 मार्च को तस्करी की शराब खरीदने के विवाद में हुए झगड़े में जिला एटा के कस्बा अलीगंज निवासी अंशुल यादव गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपियों की छह झोपड़ियों में आग लगा दी थी। इस दौरान एक ट्रेक्टर और बोलेरो भी जला दी गई थी। इस मामले में थाना पुलिस ने ग्राम जगतपुर निवासी साहब सिंह की तहरीर पर नेकसा, करु, विल्द और अजय आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना में देशराज के भांजे धर्मेंद्र का नाम भी आया था। इसी रंजिश में देशराज की हत्या करने का आरोप लग रहा है। सीओ कुरावली ने बताया कि घटना के संबंध में देर शाम तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed