फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   As a young man had a girlfriend

गर्लफ्रेंड बनकर युवक को लूटा

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
As a young man had a girlfriend
कुसमरा। लुटेरों ने लूट का नायाब तरीका ढूंढ निकाला है। क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक को मोबाइल से फोन किया। फोन पर युवती वार्ता करती रही। बाद में युवक को मिलने के लिए कुसमरा बुलाया। युवती के साथ आए लुटेरे युवक से मारपीट कर बाइक और मोबाइल लूट ले गए। युवक ने सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम उजागरपुर निवासी रंजीत के मोबाइल पर रविवार को किसी युवती का फोन आया। युवती ने फोन पर कहा कि उसे अरविंद से बात करनी है। रंजीत ने अपना नाम बताया तो युवती ने कहा कि वह झूठ बोल रहा है। वह अनुष्का है और इटावा से बोल रही है। युवती ने फिर कई बार रंजीत के मोबाइल पर फोन किए। बाद में युवती ने बताया कि वह किशनी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वह उससे मिलना चाहती है। बाइक लेकर रंजीत मंगलवार की शाम सात बजे उससे रामलीला मैदान कुसमरा में मिला। रंजीत अंतपुर निवासी अपने मित्र संजीव कुमार पाल की बाइक लेकर युवती के बताए स्थान पर पहुंचा। युवती मुंह पर दुपट्टा बांधे थी। रंजीत से बाग की तरफ चलने को कहा। युवती बाइक पर पीछे बैठ गई। जब 20 कदम की दूरी पर पहुंचा तभी वहां से निकले युवकों ने तमंचा दिखाकर रंजीत को रोक लिया। मारपीट कर बाइक और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद युवती को बाइक पर बैठा कर लुटेरे फरार हो गए। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed