फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Area panchayat member candidate shot dead

क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के दावेदार की गोली मारकर हत्या

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Area panchayat member candidate shot dead
मैनपुरी। गुरुवार की रात ग्राम बरखेड़ा में पूर्व प्रधान और उसके बेटे ने क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ने की घोषणा करने पर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने पूर्व प्रधान और उसके बेटे की तलाश में  ग्राम नगला झमन्न में दबिश दी तो आरोपियों व महिलाओं ने पुलिस पर भी हमला कर दिया। पथराव में प्रभारी निरीक्षक औंछा, कुरावली और थानाध्यक्ष बिछवां समेत कई पुलिस कर्मी घायल हुए है।
विज्ञापन

इस घटना में मारे गए बदन सिंह जाटव (49) गांव बरखेड़ा थाना कुरावली के रहने वाले थे। इस बार वह क्षेत्र पंचायत चुनाव लड़ने जा रहे थे। गांव के ही पूर्व प्रधान प्रेमबाबू जाटव भी क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए दावेदार हैं। इसी बात को लेकर गुरुवार की रात प्रेमबाबू अपने पुत्र अजीत के साथ उनके घर पर आए थे और दावेदारी वापस लेने के लिए दबाव बना रहे थे।  कुछ देर बातचीत होने के बाद दोनों पक्षों में गाली गलौच होने लगी। पूर्व प्रधान और उसके बेटे ने फायरिंग कर दी। बदन सिंह जान बचाने के लिए छत की ओर भागे, इसके बाद वहीं पर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई
विज्ञापन

 उधर, घटना के बाद पुलिस को सूचना मिली की पूर्व प्रधान और उसका बेटा ग्राम नगला झम्मन में मौजूद हैं। पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस को देख आरोपी भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो गांव के पुरुषों और महिलाओं ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव की चपेट में आकर प्रभारी निरीक्षक औंछा, थाना प्रभारी कुरावली और थानाध्यक्ष बिछवां सहित अन्य पुलिस कर्मी चोटिल हो गए। हत्या के संबंध में मृतक बदन सिंह की पत्नी लक्ष्मी देवी की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमबाबू और अजीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज  कर ली। पुलिस पर हमले के संबंध में  थाना प्रभारी कुरावली ने नगला झम्मन निवासी बनी सिंह उर्फ बनिया उर्फ सुखवीर सिंह, चिंटू, संतोष, सुरेश, प्रवेश, विनोद कुमार, विजेंद्र सिंह और दुर्गेश आदि के साथ 15-20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed