फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Amid tight security, came on muscle father

कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी पर आया अब्बा

Mon, 20 Jun 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Mon, 20 Jun 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Amid tight security, came on muscle father
सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सोमवार को असरोही हत्याकांड के आरोपी को पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच दीवानी पेशी पर लाया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने जेल से भागने की धमकी दी थी। इसके चलते पुलिस सतर्क रही।
विज्ञापन


बता दें कि करहल थाना क्षेत्र के गांव असरोही में वर्ष 2014 में हुई चार लोगों की हत्या का आरोपी राकेश उर्फ अब्बा सोमवार को दीवानी में पेशी पर लाया गया। इस दौरान एसओ सहित करीब 11 पुलिसकर्मी उसे चारों तरफ से घेरकर अदालत तक ले गए। परिसर में भी सुरक्षा के इंतजाम थे। वायरलैस पर भी पेशी पर ले जाने के दौरान पुलिस की मांग की गई। गवाही के बाद राकेश को दीवानी हवालात लाया गया। वहां से पुलिस के सघन घेरे में जिला कारागार तक ले जाया गया। उल्लेखनीय है कि बीते माह एसटीएफ आगरा ने अब्बा और साथी केपी को कुरावली थाना क्षेत्र से मुठभेड़ के दौरान हिरासत में लिया था। पकडे़ जाने के बाद आरोपी ने पुलिस को जेल से भागने की धमकी भी दी थी। 
विज्ञापन


चौहरे हत्याकांड के सात आरोपी जेल में, एक बाहर
मैनपुरी। चौहरे हत्याकांड के बाद नामजद राकेश उर्फ अब्बा सहित कुल सात लोग वर्तमान में जेल में हैं। जबकि एक अन्य आरोपी थान सिंह पुलिस की पकड़ से दूर है। बताते हैं कि गवाहों को गवाही न देने की धमकी दी जा रही है। ऐसे में गवाहों का डर भी अपनी जगह जायज है। क्योंकि गिरफ्तारी से पूर्व राकेश ने भी भाडे़ के शूटरों से गवाहों की हत्या के प्रयास किए थे। जिसे एसटीएफ ने नाकाम कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

करहल के प्रभारी एसओ महेश बाल्यान का कहना है कि गवाहों को धमकी दिए जाने की कोई भी शिकायत लिखित या मौखिक रूप से थाने में नहीं दी गई है। कुछ लोग इस तरह की अफवाह उड़ा रहे हैं। इसमें कोई सच्चाई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed