Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two youths in Nangal Kalan had consumed bhang; FIR registered two months later.

Una News: नंगल कलां में दो युवकों ने किया था भांग का सेवन, दो महीने बाद एफआईआर

Tue, 24 Nov 2026 12:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 24 Nov 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Two youths in Nangal Kalan had consumed bhang; FIR registered two months later.
टाहलीवाल (ऊना)। नंगल कलां में बाइक सवार तीन युवकों को नशे के संदेह में रोकने के करीब दो महीने बाद पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मेडिकल जांच और धर्मशाला स्थित क्षेत्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (आरएफएसएल) की रिपोर्ट में दो युवकों के नमूनों में कैनाबिनॉयड ड्रग (भांग से संबंधित नशीला पदार्थ) की पुष्टि हुई है जबकि तीसरे युवक के नमूने में कोई नशीला पदार्थ नहीं मिला। पुलिस ने आयूब खान (29) निवासी बाथू और शिव कुमार (28) निवासी ललड़ी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 19 सितंबर को मुख्य आरक्षी इकबाल सिंह पुलिस टीम के साथ नंगल कलां में गश्त पर थे। इस दौरान नगर पंचायत कार्यालय की तरफ से आ रही बाइक को जांच के लिए रोका गया। बाइक पर तीन युवक सवार थे। पूछताछ के दौरान तीनों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर सीएचसी दुलैहड़ में मेडिकल जांच करवाई। तीनों के रक्त और पेशाब के नमूने लेकर जांच के लिए आरएफएसएल धर्मशाला भेजे गए थे। 20 नवंबर को पुलिस को प्रयोगशाला की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें आयूब खान और शिव कुमार के नमूनों में कैनाबिनॉयड ड्रग पाया गया जबकि तीसरे युवक रोहित कुमार भट्टी के नमूने में किसी नशीले पदार्थ की पुष्टि नहीं हुई। रिपोर्ट में तीनों युवकों के नमूनों में एथिल अल्कोहल (शराब) नहीं पाया गया। इसके बाद चिकित्सक से तीनों की मेडिकल रिपोर्ट पर अंतिम राय ली गई। इसमें भी आयूब खान और शिव कुमार के नमूनों में कैनाबिनॉयड ड्रग की पुष्टि की गई जबकि रोहित कुमार की रिपोर्ट में कोई नशीला पदार्थ नहीं पाया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस जांच के आधार पर 22 नवंबर को आयूब खान और शिव कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed