{"_id":"6b048b49ad874020510e17ab","slug":"gorakhpur-news-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-172940-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जमीन के विवाद में दंपती को पीटा, चार पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जमीन के विवाद में दंपती को पीटा, चार पर प्राथमिकी
Tue, 24 Nov 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 24 Nov 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। जमीन के विवाद को लेकर पट्टीदारों पर दंपती के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। भगवानपुर भरवलिया गांव निवासी रघुनाथ यादव ने चार पटीदाराें के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मारपीट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रघुनाथ यादव के मुताबिक, बीते 11 नवंबर को दोपहर करीब एक बजे जमीन के विवाद में उनके पटीदार चानदेव यादव, झिनक यादव, भोला यादव और इसरावती देवी ने उनकी पत्नी अर्मिला देवी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पत्नी को बचाने के लिए जब वह मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में अहिरौली बाजार के थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।