{"_id":"58dd3f764f1c1b650863deeb","slug":"coupled-with-an-agreement-with-the-mediation-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीडिएशन सेंटर से समझौते के बाद दंपति विदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीडिएशन सेंटर से समझौते के बाद दंपति विदा
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Thu, 30 Mar 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
मीडिएशन सेंटर से समझौते के बाद दंपति विदा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल से निकाली गई विवाहिता को समझौते के बाद मीडिएशन सेंटर से विदा किया गया। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने दंपति को समझौते की शर्तों का पालन करने को कहा।
जिला कारागार निवासी राजकुमारी दीक्षित की पुत्री लक्ष्मी की शादी सात फरवरी 2010 को विकास शर्मा निवासी ज्योती नगर सराय उमदा बेगम थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस के साथ हुई थी। लक्ष्मी का आरोप था कि शादी के बाद उसको दहेज में दो लाख रुपये की मांग को लेकर ससुरालीजनों ने परेशान किया। इसी बीच उसने पुत्री गुनगुन को जन्म दिया। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति विजय, ससुर सतीश, सास कुसमा, ननद गरिमा, शैली निवासी आईटीआई रामनगर अलीगढ़ ने मारपीट कर उसको 12 नवंबर 2016 को घर से निकाल दिया। राजकुमारी ने महिला थाने में 12 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई।
महिला थाने से मामले को मीडिएशन सेंटर में भेजा गया। सेंटर से सुनवाई के लिए आरोपियों को नोटिस भेजे। जिस पर विकास ने सेंटर में उपस्थित होकर पत्नी का उत्पीड़न नहीं करने तथा साथ रहने की बात कही। गुरुवार को प्राधिकरण के सचिव अजय सिंह, सदस्य उमेश श्रीवास्तव, जगदीश यादव, कार्यालय प्रभारी आराधना शर्मा की मौजूदगी में दंपति के बीच लिखित समझौता कराया गया।