फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   couple reached a settlement After 16 years

UP: बुढ़ापे में दूर किए गिले-शिकवे...16 साल बाद एक साथ रहने को राजी हुए पति-पत्नी, शादी को हो गए 38 वर्ष

Sun, 06 Jul 2025 09:49 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 06 Jul 2025 09:49 AM IST
सार

दंपती को कोई संतान नहीं थी। पति विद्युत निगम में कार्यरत थे। वर्ष 2008 में उन्होंने पत्नी को छोड़ दिया। अब बुजुर्ग दंपती सभी मनमुटाव भुलाकर एक साथ रहने के लिए राजी हो गए।

विज्ञापन
couple reached a settlement After 16 years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

मैनपुरी के पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को एक भावुक पल देखने को मिला। उम्र के आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुके एक दंपती ने अपने गिले-शिकवे भुलाकर 16 साल बाद साथ रहने का फैसला किया। पति-पत्नी के बीच यह विवाद 2008 में पति के जीवन में किसी दूसरी महिला के आने से शुरू हुआ था, जिसके बाद पत्नी अपने मायके आकर रहने लगी थी। एसपी सिटी अरुण कुमार ने समझौते के बाद दंपती को शर्तों का पालन करने की हिदायत देकर विदा किया।
विज्ञापन


यह था पूरा मामला
मामला बिछवां थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति से जुड़ा है, जिनकी शादी 12 जून 1987 को मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र की एक महिला से हुई थी। दंपती को कोई संतान नहीं थी। पति विद्युत निगम में अलीगढ़ में कार्यरत थे। 2008 में उनका तबादला मथुरा हो गया, जहां वे एक अन्य महिला के संपर्क में आए। इसके बाद उन्होंने अपनी पहली पत्नी को 2008 में ही छोड़ दिया। बताया गया कि दूसरी महिला का पहले से एक बच्चा भी था।
विज्ञापन


 

पहली पत्नी अपने मायके आ गईं और कई बार पंचायतों के बावजूद पति दूसरी महिला को छोड़ने को तैयार नहीं हुए। अंतत, पहली पत्नी ने 9 अप्रैल 2025 को एसपी से शिकायत की। जांच में पता चला कि आरोपी पति 2022 में ही रिटायर हो चुके हैं। एसपी ने मामले को परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया। परिवार परामर्श केंद्र की सदस्य आराधना गुप्ता ने इस मामले की सुनवाई की। लंबी बातचीत और प्रयासों के बाद शनिवार को यह बुजुर्ग दंपती सभी मनमुटाव भुलाकर, एक साथ रहने के लिए राजी हो गया। समझौते के बाद 60 वर्षीय पत्नी अपने 63 वर्षीय पति के साथ घर लौट गईं।

 

सात अन्य मामलों में भी हुआ समझौता
परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को कुल 73 दंपती विवादों की सुनवाई की गई। केंद्र के सदस्यों ने इनमें से सात मामलों में सफलतापूर्वक समझौता कराकर दंपतियों को विदा किया। अन्य मामलों में समझौते के लिए अगली तारीखें तय की गईं। इस दौरान केंद्र के सदस्य आराधना गुप्ता, मंजूषा चौहान, मनोरमा सिंह, रामकिशन यादव, मुजम्मिल मिर्जा और कल्याण सिंह मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-UP: पत्नी ने किया ऐसे प्रताड़ित...सह न सका वो, घर में लटकी मिली युवक की लाश; वीडियो में बयां किया दर्द
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed