फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man committed suicide after troubled by his wife

UP: पत्नी ने किया ऐसे प्रताड़ित...सह न सका वो, घर में लटकी मिली युवक की लाश; वीडियो में बयां किया दर्द

Sun, 06 Jul 2025 09:16 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 06 Jul 2025 09:16 AM IST
सार

आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में युवक का शव फंदे से लटका मिला था। युवक की माैत के बाद एक वीडियो भी सामने आथा, जिसमें वह पत्नी और ससुरालीजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहा है। 

विज्ञापन
young man committed suicide after troubled by his wife
हलवाई आत्महत्या केस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में पत्नी और ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आत्महत्या करने वाले हलवाई गाैरव के मामले में पुलिस को तहरीर का इंतजार है। मोबाइल कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस मोबाइल को विधि विज्ञान प्रयोगशाला (फॉरेंसिक लैब) भेजेगी।
विज्ञापन


मूलरूप से एटा का रहने वाला गाैरव पवन विहार, ट्रांस यमुना में रह रहा था। वह शुक्रवार को घर में फंदे से लटका मिला था। शादी नवंबर 2024 में हाथरस की निशा के साथ हुई थी। वह उसे एक जुलाई को मायके छोड़कर आया था। खुद दिल्ली चला गया था। बृहस्पतिवार रात को लाैटा था।
विज्ञापन


 

परिजन शव को गांव ले गए थे। वहीं पर अंतिम संस्कार किया गया। बाद में गाैरव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वो पत्नी और ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगा रहा था। यह वीडियो मृत्यु से पूर्व बनाए जाने की आशंका है।हालांकि पुलिस ने उसके मोबाइल को सील कर दिया है। एसीपी छत्ता पियूष कांत राय ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है। अगर, परिजन तहरीर देंगे तो केस दर्ज कर विवेचना की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed