फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Controversy fueled by the name of Hon

Mainpuri News: माननीय के चहेतों के नाम ने बढ़ाया विवाद

Mon, 09 Mar 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 09 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Controversy fueled by the name of Hon
मैनपुरी। भाजपा की जिला कार्यकारिणी की बैठक में सूची में शामिल नामों को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पर्यवेक्षक बैठक छोड़कर चले गए। इसके बाद नए पर्यवेक्षक को कार्यकारिणी गठन की जिम्मेदारी दी गई। सूत्रों के अनुसार एक माननीय के चहेतों के नाम को लेकर ये विवाद शुरू हुआ था। पर्यवेक्षक का कहना था कि कार्यकारिणी में पुराने कार्यकर्ताओं को पहले वरीयता दी जाए, वहीं माननीय अपने चहेतों के नाम जुड़वाने पर अड़े थे। वहीं, कार्यकर्ताओं का कहना है कि जो नए नाम जोड़े जा रहे हैं, वह पार्टी के सक्रिय सदस्य ही नहीं हैं।
विज्ञापन

जनपद में भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी का गठन होना था। संगठन की ओर से इसके लिए संभल के पूर्व सांसद और एमएलसी सत्यपाल सिंह सैनी को पर्यवेक्षक तैनात किया गया था। 1 मार्च को पर्यवेक्षक जनपद में कार्यकारिणी के गठन के लिए बैठक करने आए थे। उन्होंने सर्किट हाउस में कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। इस बैठक में भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी और वर्तमान जिला अध्यक्ष ममता राजपूत शामिल हुईं। कोर कमेटी के सदस्य कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह किसी व्यस्तता के चलते बैठक में शामिल नहीं हो पाए। पर्यवेक्षक सतपाल सिंह सैनी के द्वारा कोर कमेटी के सभी सदस्यों से कार्यकारिणी की सूची को लेकर चर्चा की गई। अधिकतर नामों पर सभी की आम सहमति बनी, वहीं सूची में शामिल एक माननीय के दो चहेतों के नाम पर बात बिगड़ गई।
विज्ञापन

माननीय अपने चहेतों के नाम कार्यकारिणी में शामिल करना चाहते थे, लेकिन पर्यवेक्षक की ओर से कहा गया कि जो कार्यकर्ता पार्टी में सक्रिय हैं, उनको इसमें जगह मिलेगी। बस इसी बात पर विवाद इतना बढ़ा कि पर्यवेक्षक बैठक छोड़कर चले गए और कार्यकारिणी गठन की कार्यवाही अधूरी ही रह गई। वहीं पार्टी के कुछ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का कहना है कि जो दो नए नाम सूची में जोड़े गए थे, वह न तो सक्रिय सदस्य हैं और न ही पार्टी की किसी भी गतिविधि में शामिल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




नए पर्यवेक्षक ने की बैठक
पर्यवेक्षक सत्यपाल सिंह सैनी ने जाने के बाद संगठन को रिपोर्ट सौंप दी, इसके बाद नए पर्यवेक्षक को जिला कार्यकारिणी गठन की जिम्मेदारी देते हुए जनपद भेजा गया है। यह जिम्मेदारी पहले से ही जनपद के जिला प्रभारी का कार्यभार संभाल रहे अनिल चौधरी को दी गई है। वह 8 मार्च को जनपद आए थे, उन्होंने कोर कमेटी के सभी सदस्यों से व्यक्तिगत चर्चा की और इसके बाद कार्यकारिणी की सूची लेकर रवाना हो गए। सूत्रों की माने तो उन्होंने सूची संगठन को सौंप दी है और जल्द ही कार्यकारिणी के गठन पर फैसला आएगा।



इन पदों पर घोषित होने हैं नाम
8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 1 मीडिया प्रभारी और 1 कार्यालय मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed