{"_id":"6a47ec052c2f6d82b50ff609","slug":"consumers-troubled-by-line-breakdowns-at-night-and-shutdowns-during-the-day-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-162289-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: रात में लाइन ब्रेकडाउन और दिन में शटडाउन से उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: रात में लाइन ब्रेकडाउन और दिन में शटडाउन से उपभोक्ता परेशान
Fri, 03 Jul 2026 10:36 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Fri, 03 Jul 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
दन्नाहार। विद्युत उपकेंद्र दन्नाहार के 11केवी फीडर दन्नाहार क्षेत्र के पोषित क्षेत्र की बिजली व्यवस्था बदहाल है। क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति न होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में ब्रेकडाउन की समस्या बढ़ गई है। भीषण गर्मी में दिन और रात को लोगों को बिना बिजली से परेशान होना पड़ रहा है। दन्नाहार फीडर पर बृहस्पतिवार की रात करीब 1 बजे लाइन पर ब्रेकडाउन हो गई।
इससे इलाकों की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। किसी भी लाइनमैन के उपकेंद्र पर न रुकने के कारण पूरी रात बिजली आपूर्ति बंद रही। भीषण उमसभरी गर्मी में लोगों को पूरी रात दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने जैसे-तैसे रात गुजारी। स्थानीय लोगों का कहना है कि लाइनमैन उपकेंद्र पर न रुककर अपने घरों पर जाकर सो जाते हैं। फॉल्ट होने की सूचना देने के लिए उपभोक्ता फोन करते हैं, तो कोई भी कर्मचारी फोन नहीं उठाता है। पिछले एक सप्ताह से रात में 12 बजे के बाद लाइन ब्रेकडाउन हो रही है। वहीं, दिन में मरम्मत के नाम पर शटडाउन लिया जाता है।