{"_id":"578f82124f1c1b1e25c4b651","slug":"conspiracy-arguments-resignation-as-minister-babu-singh-kushwaha","type":"story","status":"publish","title_hn":"साजिश रचकर मंत्री पद से लिया इस्तीफा: बाबू सिंह कुशवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साजिश रचकर मंत्री पद से लिया इस्तीफा: बाबू सिंह कुशवाह
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Wed, 20 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
स्वागत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन अधिकार मंच की जनसंपर्क यात्रा के दौरान बुधवार को मैनपुरी पहुंचे मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाह ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर उन्हें झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पार्टी में लगातार बढ़ते कद को देखते हुए उनके खिलाफ साजिश रचकर इस्तीफा लिया गया। इस दौरान उन्हाेंने समाज के लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया।
पार्टी की नींव मजबूत करने के लिए अब तक करीब 66 जिलों में जनसंपर्क यात्रा कर चुके बसपा सरकार के पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाह बुधवार दोपहर मैनपुरी पहुंचे। यहां नुमाइश पंडाल में जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो पर एनआरएचएम घोटाले में उन्हें झूठा फंसाकर चार साल तक जेल में रखने का आरोप लगाया। उन्हाेंने कहा कि 27 सालों से वह दलित और पिछड़ों की लड़ाई लड़ते रहे, जब 2007 में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी तो उन्होेंने समाज के अलावा आरक्षण से वंचित लोगों के लिए संघर्ष शुरू कर दिया। उनके कार्यकाल में समाज के बच्चों ने कई उच्च पदों पर अपनी जगह बनाई। इससे नाराज होकर बसपा सुप्रीमो से उनका टकराव हो गया। इसके बाद एक साजिश के तहत सरकार ने लखनऊ में दो डाक्टरों की हत्या करा दी। यही नहीं पूरे मामले में उन्हें फंसाने की कोशिश की गई। यही नहीं उनसे इस्तीफा तक ले लिया गया।
पूर्व मंत्री ने कहा कि बदायूं में समाज की दो लड़कियों के साथ रेप के बाद हत्या की गई। उक्त मामले में जब सीबीआई जांच हुई तो केंद्र से मिलकर पसंदीदा अफसर से जांच कराई और हत्या को आत्महत्या में बदल दिया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी भी हत्या कराई जा सकती है लेकिन वो किसी से डरने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
वोट की ताकत पहचाने जनता
मैनपुरी। जनसभा के दौरान बाबू सिंह कुशवाह ने कहा कि वीपी मंडल की रिपोर्ट के मुताबिक पिछड़ी आबादी को 27 प्रतिशत आरक्षण मिला है। हालांकि कुछ राजनेता उनका ये हक भी खाने का काम कर रहे हैं। इसके चलते समाज के लोगों को आरक्षण का पूरा लाभ नहीं मिलता। आम लोगों के बच्चे फेल कर दिए जाते हैं, जबकि पहुंच वालों के बच्चों को पास कर उच्च पदों पर पहुंचाया जाता है। उन्होंने जनसभा में शामिल लोगों से अपने वोट की ताकत पहचानने और उसकी सरकार को चुनने की बात कही।
स्वामी प्रसाद मौर्य बडे़ भाई, आएं और संभाले पार्टी की बागडोर
मैनपुरी। बसपा छोड़ चुके पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को बाबू सिंह कुशवाह ने बड़ा भाई बताया। साथ ही कहा कि वे आएं और पूरी पार्टी की कमान संभालें। हम उनके साथ हैं और उनके निर्देशन में काम करने से खुशी होगी।