फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Commemorate the martyrs of Karbala weeds

करबला के शहीदों की याद में मनाया मातम

Sun, 09 Oct 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला, मैनपुरी Updated Sun, 09 Oct 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Commemorate the martyrs of Karbala weeds
करबला के शहीदों की याद में मनाया मातम - फोटो : अमर उजाला
 मातमी धुनों के साथ रविवार को अलम का जुलूस निकाला गया। हाय हुसैन हम न हुए के नारे लगाए गए। कई लोगों ने इमाम हसन की याद में लुट्टस भी की।
विज्ञापन


शहर में चांद की सात तारीख को सभी अलम व ताजिए आगरा रोड स्थित इमामबाड़ा में दोपहर दो बजे इकट्ठा हुए। अलम का जुलूस इमामबाड़ा से शुरू हुआ। जुलूस शहर के बड़ा चौराहा, कृष्णा टाकीज, कटरा, घंटाघर आदि मार्गों से होता हुआ इमामबाड़ा पर फातिहा ख्वानी के साथ समापन हो गया। इस दौरान बैंडबाजे मातमी धुनों बजाते और इमाम हसन-हुसैन की शहादत बयां करते चल रहे थे। शहर के लोगों ने जगह-जगह सवील लगाकर अलमदारों को शरबत, खीर आदि तकसीम किया। वहीं अकीदतमंदों ने मुराद पूरी होने पर चांदी व सोने के नीबू, अनार आदि अलमों में बांधे और अपनी-अपनी मुरादें मांगी। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष जमील खां, मोहम्मद एजाज, मोहम्मद आजम खां, सलीम खां, नदीम इलाही, सादाव असलम, सिराज, रवि, वसीम, फैसल आदि मौजूद थे।
करहल में अलम का जूलूस मोहल्ला काजी से शुरू हुआ जो मोहल्ला खेड़ा, सराय, पुराना थाना रोड, सदर बाजार सुभाष गेट, सब्जी मंडी, पडाव बाजार, चूना वाली गली, मोहल्ला कुरैशियान, मनिहारान होता हुआ काजी मोहल्ले में पहुंच कर फातिहा ख्वानी के साथ खत्म हुआ।
विज्ञापन

बेवर में जुलूस इटावा रोड, फर्रुखाबाद रोड, छिबरामऊ रोड, सदर चौराहा होता हुआ ईदगाह पहुंच कर समाप्त हुआ। इस दौरान युवाओं ने तलवार चलाकर अखाड़ा भी किया। जुलूस में हिदायत अली, कबील, जुलफुकार अली, आशिक अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed