फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Cold fusion filled Kanpe

गलन भरी सर्दी से लोग कांपे

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Cold fusion filled Kanpe
मैनपुरी। सर्दी केे तेवर तीखे ही होेते जा रहे हैं। शनिवार को कोहरे से कुछ राहत तो मिली लेकिन गलन भरी सर्दी और बढ़ गई। बदलीयुक्त मौसम के चलते पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। न्यूनतम तापमान भी गिरकर 6.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। कड़ाके की ठंड के बीच स्कूल जाने वाले बच्चों को खासी दिक्कत उठानी पड़ी। लोगों का कहना है कि शीतलहर को देखते हुए छोटे बच्चों के स्कूलों में अवकाश घोषित कर देना चाहिए।
विज्ञापन

निरंतर बढ़ रही गलन भरी सर्दी और बर्फीली हवाएं जीवन पर भारी पड़ने लगी हैं। शनिवार को पूरे दिन शीतलहर से लोग कांपते रहे। अचानक बढ़ी सर्दी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। सर्दी से त्रस्त लोगों को अलाव की शरण लेनी पड़ी। दिन भर चलने वाली सर्द हवाओं ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। किसानों के अनुसार रात में पाला भी पड़ने लगा है जिससे सर्दी और बढ़ी है।
विज्ञापन

बढ़ी सर्दी का असर कामकाज पर भी पड़ रहा है। कलक्ट्रेट कर्मी मनोज सिंह ने कहा कि गलन भरी सर्दी से हाथ पैर सामान्य मौसम की तरह काम नहीं कर पा रहे हैं। व्यवसायी मनीष सिंह का कहना था कि सर्दी में दुकान देर से खोल पा रहे हैं। शाम होते ही सर्दी के चलते दुकान बंद करनी पड़ रही है। उधर गलन भरी सर्दी का असर सरकारी कार्यालयों में भी नजर आने लगा है। कलक्ट्रेट और विकास भवन स्थित सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की संख्या भी कम रही। कई कर्मचारी सीट छोड़कर इधर-उधर चाय पीते या अलाव तापते नजर आए। स्कूली बच्चों को कड़ाके की ठंड के चलते स्कूल पहुंचने में खासी दिक्कत उठानी पड़ी। अभिभावक रूपेंद्र सिंह का कहना था कि ऐसी शीतलहर में बच्चों के स्कूलों में अवकाश घोषित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलाव ऊंट के मुंह में जीरा
कड़ाके की सर्दी से बचाव के लिए प्रशासन द्वारा कुछ स्थानों पर जलवाए गए अलाव ऊंट के मुंह में जीरे के समान साबित हो रहे हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, जिला अस्पताल जैसे स्थानों पर अलाव नहीं जलने से गरीब और बेसहारा लोगों को गलन भरी सर्दी के बीच कांपना पड़ रहा है। कस्बों की स्थिति और भी खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed