{"_id":"57891e3a4f1c1b027d140286","slug":"cleaning-of-fragile-land-occupied","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमजोर की जमीन पर सपाई कर रहे कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमजोर की जमीन पर सपाई कर रहे कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
Updated Fri, 15 Jul 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
कमजोर की जमीन पर सपाई कर रहे कब्जा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के लोग जिले में कमजोर लोगों की खाली और मंहगी जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। जिले की पुलिस सपा नेताओं की गुलाम बनकर रह गई है। पुलिस केवल रुपया लेकर अवैध धंधे करा रही है। यह आरोप शुक्रवार को भाजपा नेताओं ने थाना औंछा घेरने के बाद हुई सभा में लगाए। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष को दिया।
भाजपा नेता संजय चौहान के नेतृत्व में थाना घेरकर जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि कस्बा में ही सपा नेताओं ने कब्जा कर लिए हैं। नगला पचैना में दलित की बारात लूटने की कोशिश की गई है। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। संजय चौहान ने कहा औंछा पुलिस सपा एजेंट के रूप में काम कर रही है। सुनील उर्फ लालू वर्मा ने कहा कि प्रदेश मेें विकास और भयमुक्त समाज केवल भाजपा ही दे सकती है। सोनू पचौरी, अरुण प्रताप, रानू राठौर, दीपू चौहान, विनय चौहान, रामप्रकाश चौहान, राजेश चौहान, राहुल राठौर, पूनम मिश्रा, विमला देवी, प्रमोद कठेरिया, अशोक मिश्रा, सुनील चौहान आदि मौजूद थे।