फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   City face to change with eight crore fifty lakhs rupees development works

Mainpuri News: 8.50 करोड़ रुपये से शहर की बदलेगी सूरत, होंगे विकास कार्य

Wed, 15 Jul 2026 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
City face to change with eight crore fifty lakhs rupees development works
फोटो 8 नगर पालिका बोर्ड की बैठक में मौजूद, चेयरमैन, ईओ और अन्य। संवाद
मैनपुरी। नगर पालिका बोर्ड की बैठक बुधवार को नगर पालिका के सभागार में हुई। बैठक में शहर के विकास के लिए 8.50 करोड़ रुपये के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए हैं। इन प्रस्तावों में नई बस्तियों में पक्की सड़कें, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करना शामिल है। इसके साथ ही बरसात के पानी की निकासी के लिए नाला और नालियों का निर्माण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बुद्धि प्रकाश ने सभासदों और शहर के लोगों की मांग पर ये प्रस्ताव प्रस्तुत किए। इन प्रस्तावों का मुख्य उद्देश्य शहर की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना है। बैठक पालिकाध्यक्ष संगीता गुप्ता की मौजूदगी में हुई। सभी उपस्थित सभासदों ने इन विकास कार्यों पर अपनी सहमति जताई। इन परियोजनाओं से शहर के निवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। विशेषकर नई बस्तियों में रहने वाले लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। सड़कों के निर्माण से आवागमन सुगम होगा। पेयजल लाइनों से स्वच्छ पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। नाला और नालियों के दुरुस्त होने से जलभराव की समस्या कम होगी। प्रकाश व्यवस्था में सुधार से रात में लोग सुरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर अवर अभियंता पूरन सिंह, धर्मराज सिंह, इंस्पेक्टर शिशुपाल, अरुण कुमार, कार्यालय प्रभारी वरुण मिश्रा, सभासद विनय भैया, देव कुमार, मधु यादव, कौशलेंद्र, अवधकिशोर, आर्यन, अश्वनी गोस्वामी, संजय यादव, चरन सिंह, राजीव कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बकाया जमा कराने पर भी हुई चर्चा
बैठक में नगर के लोगों पर बकाया जल और गृह कर पर भी चर्चा की गई। सभासदों से कहा गया कि वे अपने वार्ड के लोगों को नगर पालिका का बकाया जमा कराने के लिए प्रेरित करें। इससे कि नगर पालिका को राजस्व लाभ हो सके।
---
संचारी रोग नियंत्रण पर भी डाला गया प्रकाश
बोर्ड की बैठक में शहर में जलभराव की समस्या पर भी चर्चा हुई। सभासद मधु यादव ने कहा कि उनके वार्ड में कुछ स्थानों पर जलभराव हो रहा है। वहां पानी निकासी की उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए वार्ड में एंटी लार्वा के छिड़काव की भी बात रखी। इस पर ईओ और चेयरमैन ने हर संभव मदद का भरोसा दिया।

---
फोटो 13 नगर पालिका सभागार में आलोक गुप्ता को सम्मानित करते सभासद। स्रोत:आयोजक
सभासदों ने प्रदेश उपाध्यक्ष का किया सम्मान
चेयरमैन प्रतिनिधि आलोक गुप्ता के भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बुधवार को नगर पालिका सभागार में शहर के सभासदों ने सम्मान किया। सभासद देव कुमार, विनय भैया, मधु यादव, विश्वनाथ सिंह, राजनरायण सिंह आदि ने उन्हें प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed