फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Child died of diarrhea in Mainpuri

चुनौती बना डायरिया: तीन दिन से हो रहीं बच्चों की मौतें, अचानक उल्टी-दस्त और फिर थम गईं सांसें

Sat, 16 Sep 2023 06:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Sep 2023 06:32 PM IST
सार

मैनपुरी में डायरिया चुनौती बनी हुई है। यहां तीन दिन से बच्चों की मौतें हो रहीं हैं। अचानक उल्टी-दस्त होता है और फिर सांसें थम जाती हैं। 

विज्ञापन
Child died of diarrhea in Mainpuri
जिला अस्पताल, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुखार के साथ बढ़ रहे डायरिया के मरीज स्वास्थ्य विभाग की चुनौती बढ़ा रहे हैं। पिछले तीन दिन से लगातार डायरिया से पीड़ित मरीजों की मौत हो रही है। शनिवार को डायरिया से पीड़ित एक और बालक की मौत हो गई। पिछले तीन दिन में जिल में प्रतिदिन डायरिया से पीड़ित मरीजों की मौत हो रही हैं।

विज्ञापन


एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव बिरतिया निवासी विमलेश के सात साल के पुत्र अंशु को शुक्रवार की रात अचानक उल्टी दस्त शुरू हो गए। परिजन उसे एक निजी डॉक्टर के यहां ले गए। उपचार में राहत न मिलने पर परिजन देर रात उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः-एक साथ उठीं अर्थियां तो कांप गए कंधे: हादसे में बड़ी बहन की हुई मौत...शव देख छोटी के भी उड़ गए प्राण पखेरू
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व में दन्नाहार के चौरासी निवासी राजू के दो साल के पुत्र आयुष की शुक्रवार को डायरिया की दिक्कत के चलते मौत हो गई। थी। वहीं बृहस्पतिवार को शहर के मोहल्ला महमूद नगर निवासी परवेज की 23 वर्षीय पत्नी साबरा की मौत हो गई थी। पिछले तीन दिन में तीन मौतें स्वास्थ्य विभाग के लिए बुखार के बीच डायरिया की रोकथाम की चुनौती खड़ी कर रही हैं। 

यह भी पढ़ेंः-धर्मशाला की जमीन कब्जे का मामला: भाजपा नेता को महिलाओं ने बीच सड़क चप्पलों से पीटा, कपड़े फाड़े

सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने सभी चिकित्साधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे बुखार के साथ-साथ डायरिया की रोकथाम के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए जाएं। अस्पताल आने वाले बच्चों को समय से उपचार दिया जाए। सीएमएस डॉ. मदनलाल ने बताया कि बच्चे को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed