{"_id":"57ae110a4f1c1bb17cee46ed","slug":"census-abhilak-won-in-court-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट की मतगणना में भी दोबारा अभिलाख ही जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट की मतगणना में भी दोबारा अभिलाख ही जीते
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Fri, 12 Aug 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट की मतगणना में भी दोबारा अभिलाख ही जीते
- फोटो : अमर उजाला
हाईकोर्ट के निर्देश पर स्पेशल जज एससीएसटी एक्ट अजय कुमार की कोर्ट में में कुरावली चेयरमैन पद की दोबारा मतगणना की गई। शुक्रवार को मतगणना के बाद चेयरमैन अभिलाख सिंह को पिटीशन करने वाले रिजवान कुरैशी से 30 मत ज्यादा पाए गए। मतगणना होते ही अभिलाख के सर्मथकों ने कुरावली पहुंचने पर उनको फूलमालाओं से लाद दिया।
वर्ष 2012 में कुरावली नगरपंचायत अध्यक्ष पद के लिए अभिलाख सिंह राठौर 33 वोटों से जीते थे। उन्होंने मोहम्मद रिजवान कुरैशी को 33 वोटों से हराया था। रिजवान ने मतगणना मेें धांधली का आरोप लगाकर अपने वकील रवींद्र सिंह यादव के माध्यम से 28 जुलाई 2012 को कोर्ट में पिटीशन किया था। पिटीशन की सुनवाई स्पेशल जज एससीएसटी एक्ट अजय कुमार की कोर्ट में की गई। पिटीशन की सुनवाई में विलंब होने पर रिजवान ने हाईकोर्ट की शरण ली। हाईकोर्ट ने शीघ्र पिटीशन का निस्तारण करने के निर्देश दिए। 11 अगस्त को कोर्ट में मतगणना शुरू हुई। 12 अगस्त को मतगणना पूरी होने के बाद अभिलाख को रिजवान से 30 वोट ज्यादा पाए गए। इस संबंध में स्पेशल जज द्वारा 19 अगस्त को मतगणना संबंधी फैसला सुनाया जाएगा। कोर्ट से चेयरमैन अभिलाख साथियों के साथ कुरावली पहुंचे। मंदिर महाराज जी बाबा में पूजा करने के बाद नगरपंचायत कार्यालय पहुंचने पर लोगों ने उनका स्वागत किया। कार्यालय से वह जुलूस के रूप में जीटी रोड, सदर बाजार होते हुये गल्ला मंडी पहुंचे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश चंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य सतीश यादव, शैलेंद्र प्रधान, आरएस राठौर, राकेश यादव, आदेश पांडे, बृजमोहन राठौर, अंसार खां, अमरूद्दीन खां, पीपी यादव, पंकज प्रताप, पंची लाल, प्रखर दुबे, दीपक गौतम, राहुल गुप्ता, सतेंद्र, राजपाल दिवाकर, धर्मेंद्र गिहार, राजकिशोर गुप्ता, बौबी गुप्ता, जितेंद्र ठाकुर, युगल राठौर आदि मौजूद थे।