Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Celebrations at cricketer Manal Chauhan home in Mainpuri following Indian team victory in Under-19 Asia Cup

अंडर-19 एशिया कप: जीत के हीरो बने मनल चाैहान के घर पर जश्न, मैनपुरी में पिता बोले- बेटे ने खुद को साबित किया

Sat, 14 Nov 2026 09:48 PM IST
Arun Parashar एएनआई
एएनआई Published by: Arun Parashar Updated Sat, 14 Nov 2026 09:48 PM IST
सार

अंडर-19 एशिया कप में भारतीय की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले क्रिकेटर मनल चाैहान के मैनपुरी स्थित घर पर जश्न का माहाैल है। परिजन ने आतिशबाजी की। मनल के चाचा ने कहा कि भतीजे ने प्रदर्शन से सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। 

विज्ञापन
Celebrations at cricketer Manal Chauhan home in Mainpuri following Indian team victory in Under-19 Asia Cup
मनल चाैहान के घर पर की आतिशबाजी। - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारतीय टीम ने रोमांचक मैच में एक विकेट से एतिहासिक जीत दर्ज की। इसके साथ ही प्रशंसक खुशी से झूम उठे। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के रहने वाले क्रिकेटर मनल चाैहान के घर पर जश्न मनाया गया। आतिशबाजी की गई। मिठाई बांट कर खुशी मनाई। 
विज्ञापन



मनल चाैहान पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में मोहित उल्वा के साथ जीत के नायक बने। एक ओर मनल ने मुश्किल परिस्थिति में आक्रामक बल्लेबाजी कर जीत की उम्मीद जगाई, तो दूसरी ओर मोहित उल्वा ने आखिरी समय तक खुद पर भरोसा बनाए रखते हुए भारतीय टीम को चैंपियन बना दिया। 
विज्ञापन


#WATCH | Mainpuri, Uttar Pradesh: Celebrations broke out at India U-19 cricketer Manal Chauhan's residence in Nagla Jula village following India's victory over Pakistan in the ACC Men’s U-19 Asia Cup 2026 final. His uncle says, "It is a matter of immense joy. He has swelled our chests with pride. He was dedicated to cricket since childhood and worked very hard... Today he has helped India win, and everyone in my village and district is overjoyed."

— ANI (@ANI)
November 14, 2026 ">http://
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टीम की जीत के बाद मनल के गांव नगला जुला स्थित घर पर जश्न मनाया गया। मनल के चाचा ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है। उसने हमारा सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। वह बचपन से ही क्रिकेट के प्रति समर्पित था और उसने बहुत कड़ी मेहनत की है... आज उसने भारत को जीत दिलाने में मदद की। गांव तथा जिले के सभी लोग बहुत खुश हैं।
 

 


मनल चौहान की दादी आशा चौहान ने कहा कि यह सभी के लिए, पूरे परिवार के लिए बहुत खुशी का दिन है। हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते कि हम कैसा महसूस कर रहे हैं, बहुत अच्छा लग रहा है और बहुत ज्यादा खुशी है। 

 

पिता सुदीप चौहान ने कहा कि हम बहुत लंबे समय से इस पल का इंतज़ार कर रहे थे। उसे हर मैच में खेलने का मौका भी नहीं मिल रहा था। आज उसे मौका मिला और ईश्वर की कृपा तथा बड़ों के आशीर्वाद से उसने खुद को साबित कर दिखाया। आज मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है, इतना गर्व कि मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। मैं बस यही चाहता हूं कि वह अच्छा प्रदर्शन करे, भारतीय टीम के लिए और भी बेहतर खेले, सीनियर भारतीय टीम तक पहुंचे और भारत के लिए खेले।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed