फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   CC road will be constructed in Kachpura at a cost of Rs 8.80 lakh.

Mainpuri News: कछपुरा में 8.80 लाख से बनेगी सीसी सड़क

Tue, 30 Dec 2025 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 30 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
CC road will be constructed in Kachpura at a cost of Rs 8.80 lakh.
मैनपुरी। विकास खंड जागीर के गांव कछपुरा में रास्ता काफी दिनों से खस्ता हाल है। गांव के लोगों ने लोक निर्माण विभाग को तीन महीने पहले इसका मांग पत्र सौंपा था। लोक निर्माण विभाग ने संबंधित रास्ते पर सीसी सड़क और नाली निर्माण का निर्णय लिया है। इसके लिए 8.80 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन

कछपुरा के ग्रामीणों ने तीन महीने पहले अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग वीके चौधरी से मुलाकात कर गांव में शिवचरन शाक्य के नलकूप से तालाब तक खराब पड़े रास्ते को पक्का कराए जाने की मांग की थी। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड अखिलेश्वर कुमार अरुण ने बताया कि शिवचरन के नलकूप से तालाब तक सीसी सड़क और नाली का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 8.80 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed