{"_id":"6a6ce1e724158e451a073b3a","slug":"cash-and-mobile-stolen-after-breaking-house-locks-mainpuri-news-c-25-1-agr1063-1122781-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: मकान के ताले तोड़कर नकदी, मोबाइल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: मकान के ताले तोड़कर नकदी, मोबाइल चोरी
Fri, 31 Jul 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में 29 जुलाई की रात चोरों ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक घर में वारदात को अंजाम दी। चोर हजारों रुपये की नकदी व मोबाइल चोरी कर ले गए। अगले दिन सुबह जानकारी होने के बाद गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ट्रांसपोर्ट नगर की रहने वाली रिया चौहान ने बताया कि वह परिवार के लोगों के साथ सो रही थीं, रात में किसी समय चोर घर में दाखिल हुए और कमरे का ताला तोड़कर 45 हजार रुपये की नकदी व उनका मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। अगले दिन 30 जुलाई की सुबह जागने पर चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर यूपी 112 के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जांच की। घटना की जानकारी होने के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए। रिया से घर से चोरी गए सामान आदि के बारे में जानकारी ली। कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सर्किल अधिकारी सिटी का कहना है कि पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करेगी।
विज्ञापन