{"_id":"649d65d7e33f1c501302686c","slug":"case-of-demanding-extortion-of-two-lakh-rupees-from-shopkeeper-has-come-to-light-in-mainpuri-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार को दबंगों की धमकी: 'दो लाख रुपये पहुंचा देना, वरना अंजाम भुगतने को तैयार रहना' दहशत में परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार को दबंगों की धमकी: 'दो लाख रुपये पहुंचा देना, वरना अंजाम भुगतने को तैयार रहना' दहशत में परिवार
Thu, 29 Jun 2023 04:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 29 Jun 2023 04:59 PM IST
सार
मैनपुरी में दुकानदार को दबंगों ने धमकी दी। कहा कि 'दो लाख रुपये पहुंचा देना, वरना अंजाम भुगतने को तैयार रहना'। घटना के बाद से परिवार दहशत में है।
विज्ञापन
दुकानदार को दबंगों की धमकी: 'दो लाख रुपये पहुंचा देना, वरना अंजाम भुगतने को तैयार रहना'
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक दुकानदार से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। ऐसा न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। धमकी के बाद पीडि़त व परिजन भयभीत है। बताया कि आरोपियों ने उसकी पिटाई भी की है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामला थाना बेवर क्षेत्र के फर्रुखाबाद रोड का है। थाना क्षेत्र के मोहल्ला टाकीज वाली गली निवासी अनिल शाक्य फर्रुखाबाद रोड पर जनरल स्टोर की दुकान किए हुए हैं। 14 जून की रात करीब साढ़े दस बजे वह दुकान बंद कर घर जा रहे थे। तभी अंशू बैस निवासी फर्रुखाबाद रोड, आशीष चौहान निवासी गायत्री नगर कालोनी और शिवम माली ने रोक लिया और गाली गलौज करने लगे। मना करने पर आरोपियों ने उसे लाठी डंडा से पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- सुहागरात पर दूल्हा-दुल्हन संग पांच का कत्ल: एक माह पहले बनवाया फरसा, पहले की पार्टी...फिर सामने आया खौफनाक सच
विज्ञापन
चीख पुकार सुनकर जब उसके भाई पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। अगले दिन 15 जून की रात जब वह दुकान बंद कर घर जा रहा था। तभी अंशू और आशीष ने उसे रोक लिया। उससे दो लाख रुपये की रंगदारी मांगते हुए कहा कि अगर रुपये नहीं दिए तो दुकान नहीं खोल पाएगा। धमकी के बाद पीड़ित व परिवार दहशत में आ गया। अनिल ने बताया कि अंशू आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।