{"_id":"577bf2a14f1c1b6c117faa83","slug":"careful-pass-here-sir","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां से संभलकर गुजरें जनाब! ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां से संभलकर गुजरें जनाब!
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Tue, 05 Jul 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
परेशान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के कमला टाकीज रोड का हाल बद से बदतर है। यहां महीनों से खुदी पड़ी सड़क लोगों को दर्द दे रही है। ऊपर से पुलिया नाले घरों से दो फीट ऊंचे बना दिए हैं। इससे हल्की बारिश में भी जलभराव हो जाता है। वहीं घरों का गंदा पानी ऊंचाई की वजह से नालों में न जाकर सड़क पर ही भर जाता है। यह रोड है तो शहर में लेकिन हालात गांव से बदतर हैं। स्थानीय लोगों ने कई बाद सभासद और चेयरमैन से निर्माण शीघ्र कराने की मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
कमला टाकीज रोड पर पांच साल पहले सीवर लाइन पड़ी थी। जब से यह सड़क ऐसी ही ऊबड़ खाबड़ पड़ी हुई थी। कई बार स्थानीय लोगों के कहने पर पालिका ने इसका निर्माण कार्य शुरू कराया लेकिन सड़क खोदे छह माह हो गए अभी तक निर्माण पूर्ण नहीं हुआ है। इतना ही नहीं सड़क की पुलिया और नाले घरों से ऊंचे बना दिए गए हैं। जिसके चलते घर नाले से नीचे हो गए हैं। अब जरा भी बरसात हो तो यहां सड़क तो दूर घरों में जलभराव होता है। वहीं सड़क ऊबड़ खाबड़ होने से कई बाद वाहन चालक गिरकर चोटिल हुए हैं। स्थानीय निवासी राजेश उपाध्याय ने बताया कि सड़क की दयनीय हालत होने के चलते यहां रात तो बहुत दूर दिन में लोग गुजरने से कतराते हैं। इस सड़क पर दर्जनों लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। एक बार रिक्शा पलटने से एक बुजुर्ग की तो गिरकर हाथ की उंगली भी टूट चुकी है।
अभी तक नहीं हुई नालों की सफाई
पालिका ने घरों से ऊंचा नाला और पुलिया तो बनवाई गई, लेकिन अभी तक एक भी बार नाला की सफाई नहीं कराई गई है। जिससे नाले में कीचड़ और गंदगी भरी हुई है। नाला ऊंचा होने से घरों का पानी सड़क पर भरता है। बरसात में तो घरों में जलभराव और ज्यादा होगा।
विज्ञापन
बच्चे गिरकर हो चुके चोटिल
स्थानीय निवासी गीता देवी का कहना है कि पालिका के सड़क बनवाने के नाम पर उखाड़ दी गई है अभी तक बनवाई नहीं गई है। उखड़ी सड़क पर बच्चे तो दूर बड़ों का चलना भी मुश्किल हो रहा है। यदि बच्चों को किसी काम से भेजा भी तो बच्चे गिर जाते हैं। कई बार गिरकर चोटिल हो चुके हैं।
नहीं आता सफाईकर्मी
दिनेश चक्की वालों का कहना है कि सड़क इतनी ऊबड़-खाबड़ है कि सफाईकर्मी भी सफाई करने में कतराता है। इसके चलते वह आना ही बंद कर गया। शीघ्र ही सड़क न बनी तो वह लोग आंदोलन करने केा तैयार होंगे।
अभी नाला निर्माण चल रहा है। शीघ्र ही सड़क का कार्य पूर्ण करा दिया जाएगा। वहीं मेन सड़क से नाला मिलाया गया है। इसके चलते ऊंचा हो गया है। यदि बरसात में समस्या होगी तो इसका समाधान करा दिया जाएगा।
- रामपाल यादव, ईओ, नगरपालिका