{"_id":"64002920fa9df5af7f0c0f43","slug":"brother-in-law-made-video-of-woman-while-she-was-taking-bath-in-mainpuri-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेठ की गंदी हरकतः इस हालत में बहू का बना लिया वीडियो, अब समाज में कर रहा बदनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेठ की गंदी हरकतः इस हालत में बहू का बना लिया वीडियो, अब समाज में कर रहा बदनाम
Thu, 02 Mar 2023 10:12 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 02 Mar 2023 10:12 AM IST
सार
मैनपुरी से रिश्तों को तार तार करने का मामला सामने आया है। यहां जेठ ने अपने भाई के पत्नी का नहाते समय वीडियो बना लिया। अब समाज में इसे दिखाकर उसे बदनाम कर रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
नहाते समय महिला का आपत्तिजनक वीडियो बनाया
- फोटो : Social Media
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक जेठ ने नहाते समय महिला का वीडियो बना लिया। इस वीडियो को लोगों को दिखाकर अपने ही छोटे भाई की पत्नी के खिलाफ गलत प्रचार कर रहा है। इसकी जानकारी महिला को हुई तो उसके होश उड़ गए। वह थाने पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
मामला थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां की रहने वाली एक महिला बुधवार को थाने पहुंची। उसने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बुधवार की सुबह उसे जानकारी हुई कि परिवार के जेठ उसके बारे में मोहल्ले के लोगों से गलत बातें कर रहे हैं। पता चला है कि जेठ ने उसका नहाते समय वीडियो बना लिया है। वीडियो को दिखाकर वह उसे बदनाम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विरोध पर गाली-गलौज कर की मारपीट
बताया कि जब इसकी शिकायत लेकर वह जेठ के पास गई तो वह गाली-गलौज करने लगा। आरोपी, उसकी पत्नी व अन्य परिजन ने उसके साथ मारपीट करके भगा दिया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक बीएस भाटी ने बताया कि मामला पारिवारिक रंजिश का है। जांच की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर दोषी के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन