फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Broken electrical wire, people jam road

टूटे बिजली के तार, लोगों ने लगाया जाम

Fri, 13 May 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
अमर उजाला ब्ययूराो Updated Fri, 13 May 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
Broken electrical wire, people jam road
टूटे बिजली के तार, लोगों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
 नगर के देवी रोड मार्ग पर घंटाघर चौराहा जाने वाले मार्ग पर बिछाई गई भूमिगत केबल के खुले तार से आए दिन हादसे हो रहे हैं। शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने जाम लगाकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। करीब दो घंटे तक चले इस जाम को कोतवाली पुलिस ने खुलवाया।
विज्ञापन

नगर के देवी रोड पर भूमिगत केबल के तार सड़क के बाहर निकले हुए हैं। जिससे आए दिन यहां कोई न कोई जानवर करंट की चपेट में आकर घायल हो रहा है। साथ ही स्थानीय निवासियों और दुकानदारों में भय है। शुक्रवार सुबह नौ बजे क्षेत्रीय लोगों ने सड़क पर अवरोध डालकर जाम लगा दिया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थानीय निवासी रोबिन तिवारी ने बताया कि खुले तारों से कभी भी यहां हादसा हो सकता है। कई बार लोगों ने लाइनमैन को 200-200 रुपये देकर तारों को सही कराया लेकिन कुछ दिनों बाद ही केबल फिर से कट जाती है। स्थानीय निवासी राघवेंद्र ने बताया कि मोहल्ले में लट्ठों पर लगी केबल घर की छत को छू रही है जिससे मकान में करंट दौड़ रहा है। करीब दो घंटे तक जाम लगाकर नारेबाजी कर लोगों ने विभागीय अधिकारियों से समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लोगों को समझाया। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed